फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   p-2 virus infected vaccine given to children, health department alert

बच्चों को पिला दी गई पी-2 वायरस वाली वैक्सीन, खुलासा होते ही स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Fri, 05 Oct 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Oct 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
p-2 virus infected vaccine given to children, health department alert
- फोटो : demo pic
बायोमेड कंपनी की पोलियो वैक्सीन में पी-2 वायरस पाए जाने के बाद प्रदेश में इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। इस कंपनी की वैक्सीन को प्रतिबंधित करते हुए पूरे प्रदेश में दूसरी कंपनियों की वैक्सीन आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश में पोलियो वैक्सीन की आपूर्ति बायोमेड सहित पांच कंपनियां करती हैं। कुछ बच्चों के मल में पी-2 वायरस पाए जाने के बाद जब वैक्सीन की जांच हुई तो पता चला कि बायोमेड कंपनी की वैक्सीन में पी-2 वायरस है। इसके बाद इस कंपनी की सभी वैक्सीन को प्रतिबंधित कर दिया गया और वैक्सीन के स्टॉक को वापस ले लिया गया। इससे सरकारी अस्पतालों में दिक्कत हुई, लेकिन दूसरी कंपनियों की वैक्सीन भेजकर स्थिति संभाली जा रही है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि नवजातों को पोलियो वैक्सीन जन्म के बाद जीरो डोज के तौर पर दिया जाता है। इसके बाद डेढ़ माह, ढाई माह, साढ़े तीन साल तक दवा पिलाई जाती है। पांच साल की उम्र में बूस्टर लगाया जाता है।  विशेष पोलियो उन्मूलन अभियान में भी ये वैक्सीन पिलायी जाती है। माना जा रहा है कि जिन बच्चों को ये वैक्सीन पिलायी गई, उनके मल से वायरस फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे खुला मामला

गाजियाबाद की बायोमेड कंपनी ने मार्च में इस वैक्सीन की आपूर्ति बनारस, गाजीपुर, मिर्जापुर, आगरा, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ आदि जिलों में की थी। बनारस में एक बच्चे के पैरों में दिक्कत के बाद जांच में पी-2 वायर का पता चला था। इसके बाद वैक्सीन के नमूनों को जांच के लिए केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला भेजा गया। यहां भी वैक्सीन में पी-2 वायरस की पुष्टि हो गई। इसके बाद कंपनी में छापामारी कर वैक्सीन को सीलकर दिया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग चुपचाप जिलों से वैक्सीन को वापस करा रहा था।

ये बोलीं अधिकारी
परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. नीना गुप्ता का कहना है कि बॉयोमेड कंपनी की वैक्सीन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। सभी जगह से स्टॉक वापस मंगाया जा रहा है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलों में दूसरी कंपनियों की वैक्सीन भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed