फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Oxygen cylinders not found missing from kgmu.

KGMU: नहीं मिले गायब हुए ऑक्सीजन सिलेंडर

Tue, 09 Sep 2014 03:34 AM IST
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Sep 2014 03:34 AM IST
विज्ञापन
Oxygen cylinders not found missing from kgmu.

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ऑक्सीजन प्लांटों से गायब 150 से अधिक सिलेंडरों की तलाश अभी पूरी नहीं हुई है। लगभग छह महीने से इन सिलेंडरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


ऑक्सीजन ऑपूर्ति करने वाली कंपनियों से इस बारे में पूछताछ की गई। मार्च में जब मामला खुला तो उन्हें नोटिस देने की बात कही गई लेकिन र्कारवाई कोई नहीं हुई। अब उन्हें नोटिस दी जा रही है।
विज्ञापन


केजीएमयू के पास ऑक्सीजन गैस के 700 सिलेंडर थे। इनमें से 350 गैस आपूर्ति करने वाली कंपनियों में रहते हैं जबकि 350 केजीएमयू में इस्तेमाल होते हैं।

छह माह पहले जब केजीएमयू में ऑक्सीजन की किल्लत हुई तो सिलेंडरों की गिनती शुरू हुई। जांच में पता चला कि इनमें से 150 सिलेंडर डेढ़ साल के अंदर एक-एक कर चोरी हो गये या गायब कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब सिलेंडर की कमी हुई तो अधिकारियों की आंखे खुली। सिलेंडर चोरी के मामले की जांच शुरू हुई।

प्लांट संचालन करने वालों और गैस आपूर्ति करने वाली कंपनियों के कर्मचारियों की आपसी मिलीभगत से ये सिलेंडर गायब हुए।

बीते छह माह से ये मामला दबा हुआ था। बीते दिनों जब ऑक्सीजन की दिक्कत फिर शुरू हुई तो पता चला कि गायब सिलेंडर के मामले में कोई कार्रवाई ही नहीं हुई है।

इसके बाद नए सिरे से सिलेंडर खोजने की कवायद हुई। अब सिलेंडर की संख्या पूरी करने के लिए आपूर्तिकर्ता कंपनियों को नोटिस दिया गया है।

इसी से नाराज एक कंपनी के संचालक की केजीएमयू के प्रशासनिक अधिकारियों से कहासुनी भी हो गई।

खुद को एक महिला सपा नेता का रिश्तेदार बताने वाले कंपनी संचालक ने केजीएमयू प्रशानिक अधिकारियों को दबाव में लेने का प्रयास किया लेकिन उसे नोटिस जारी कर दी गई है।

केजीएमयू प्रशासन इस मामले को सुलझाने में कड़ी कार्रवाई के मूड है। जल्दी ही ऑक्सीजन आपूर्ति और प्लांट संचालन के लिए नए सिरे से टेंडर की तैयारी की जा रही है।


जिससे सक्षम लोगों को ऑक्सीजन आपूर्ति का जिम्मा दिया जा सके। केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि मरीजों की जिंदगी और उनके इलाज को लेकर कोई समझौता नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed