फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Overtaking and stopping the car of former Congress MLA's daughter, stones pelted

Lucknow News: कांग्रेस के पूर्व विधायक की बेटी की कार को ओवरटेक कर रोका, पथराव

Mon, 04 Nov 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 04 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Overtaking and stopping the car of former Congress MLA's daughter, stones pelted
लखनऊ। गुडंबा में शनिवार रात स्कूटी सवार आरोपियों ने कांग्रेस के पूर्व विधायक की बेटी की कार को ओवरटेक कर रोक लिया। यहां उनके पति से अभद्रता की और पथराव कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने रविवार को चार नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकीपुरम में सहारा स्टेट की रहने वालीं विनीता पांडेय बलिया से कांग्रेस के पूर्व विधायक भोलानाथ पांडेय की बेटी हैं। शनिवार रात 11 बजे विनीता, पति नुरुलहक उर्फ अर्नव के साथ कार से मायके से घर लौट रही थीं। तभी पहाड़पुर चौराहे पर एक स्कूल के पास सामने से आ रही स्कूटी से उनकी कार छू गई। विनीता का आरोप है तभी स्कूटियों पर सवार ईशान बाजपेयी, अरविंद, अंकुर, संजय व अज्ञात लोगों ने ओवरटेक किया और कार रोक ली।
विज्ञापन




वह और उनके पति जैसे ही कार से बाहर निकले आरोपियों ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने कार पर पथराव कर दिया। इससे पीछे के शीशे व बोनट टूट गया। शोर मचाने पर मदद के लिए दौड़ तो आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। विनीता का कहना है कि उनकी कार, स्कूटी से नहीं टकराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के अगले दिन पूर्व विधायक की बेटी ने गुडंबा थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर गुडंबा नीतीश कुमार के मुताबिक मामले में केस दर्ज किया गया है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed