फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Overnight surge of 6.1 degrees

Lucknow News: रात के पारे में 6.1 डिग्री की उछाल

Wed, 09 Apr 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Overnight surge of 6.1 degrees

विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में मंगलवार को तीखी धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। इसकी वजह पूर्वा हवाएं रहीं। दिन के पारे में 1.2 डिग्री की गिरावट रही, लेकिन पुरवाई चलने से उमस भरी गर्मी रही। वहीं, रात के पारे में अप्रत्याशित रूप से 6.1 डिग्री के उछाल से हवा में गर्माहट महसूस की गई।



आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बुधवार को बादलों की आवाजाही रहेगी और पारे में हल्की गिरावट के आसार हैं। विक्षोभ व पुरवाई के असर से बाराबंकी में बूदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन


मंगलवार को दिन का तापमान 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 38 डिग्री दर्ज हुआ। रात के पारे में 6.1 डिग्री का उछाल आया और तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




लखनऊ की हवा का हाल



राजधानी के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से कुकरैल की हवा हरे यानी अच्छे श्रेणी में रही। बीबीएयू की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में तो गोमतीनगर, अलीगंज, लालबाग और तालकटोरा की हवा नारंगी यानी सेहत के लिए खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed