{"_id":"642e9dea6204ba2d360157d6","slug":"overloading-scam-in-gorakhpur-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों में ओवरलोडिंग घोटाला: डायरी ने खोले राज, कई एआरटीओ और अधिकारियों पर गिर सकती है गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों में ओवरलोडिंग घोटाला: डायरी ने खोले राज, कई एआरटीओ और अधिकारियों पर गिर सकती है गाज
Thu, 06 Apr 2023 03:59 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 Apr 2023 03:59 PM IST
सार
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रक संचालक मनमर्जी से ट्रक को ओवरलोड कर ले जाते थे। कमीशन न देने पर ट्रक पकड़ा जाता था। यदि कमीशन देने के बावजूद ट्रक ओवरलोडिंग में पकड़ा जाए और उसका चालान हो जाए तो चालान की रकम एजेंट अदा कर देते थे।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में ओवरलोडिंग वाहनों से वसूली का लंबा खेल चला। इस घोटाले की जांच कर रही एसआईटी को गोरखपुर में पकड़े गए एजेंट ढाबा मालिक धर्मपाल की डायरी हाथ लगी जिसने कई अहम राज खोल दिए। इसी डायरी के जरिए जहां इस घोटाले का सारा हिसाब किताब सामने आया तो कई परिवहन अधिकारियों का इससे संबंध भी पुख्ता हुआ। एसआईटी ने पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को सौंप दी है जहां इसका अध्ययन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस प्रकरण में कई एआरटीओ और अन्य अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
दरअसल यह मामला वर्ष 2020 का है। यूपी एसटीएफ ने गोरखपुर में करोड़ों रुपये का ओवरलोडिंग घोटाला पकड़ा था। पता चला था कि पूरे प्रदेश में एक रैकेट काम कर रहा है। इसका आधार एजेंट थे। यूपी के ट्रक संचालकों से एजेंट सीधे संपर्क में रहते थे और कमीशन वसूलते थे। ट्रक संचालक मनमर्जी से ट्रक को ओवरलोड कर ले जाते थे। कमीशन न देने पर ट्रक पकड़ा जाता था। यदि कमीशन देने के बावजूद ट्रक ओवरलोडिंग में पकड़ा जाए और उसका चालान हो जाए तो चालान की रकम एजेंट अदा कर देते थे। बेहद संगठित ढंग से यह काला कारोबार अपनी जड़ें जमाए था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव से 'बड़ी जंग' की जमीन तैयार करेंगे संघ के वैचारिक संगठन, समन्वय बैठक में विमर्श
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी का 'लंगड़ा' इस बार लगाएगा लंबी छलांग, रंगीली मिर्च की भी भारी मांग
इसमें गोरखपुर के एक ढाबा मालिक से एसआईटी को डायरी हाथ लगी थी जिससे अहम खुलासे हुए। इस पूरे गैंग के तार परिवहन के अधिकारियों तक मजबूती से जुड़े थे। एजेंट सीधे एआरटीओ के संपर्क में थे और एआरटीओ के चालक व साथ चलने वाले सिपाही इसमें अहम भूमिका अदा करते थे। जांच में विभिन्न जिलों के एआरटीओ की अहम भूमिका सामने आई है।
मामले पर परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह का कहना है कि इस रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। इसमें परिवहन विभाग के अधिकारियों की भूमिका भी सामने आ रही है। ऐसे सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।