{"_id":"6769c63dab69b6655509a290","slug":"overloading-of-6000-electricity-consumers-ended-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1007071-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 6000 बिजली उपभोक्ताओं की ओवरलोडिंग खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 6000 बिजली उपभोक्ताओं की ओवरलोडिंग खत्म
विज्ञापन
उपकेंद्र में 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाते कर्मचारी।
लखनऊ। चिनहट खंड के तहत कमता उपकेंद्र के करीब छह हजार उपभोक्ताओं की सोमवार को ओवरलोडिंग खत्म हो गई है। इन्हें अब आने वाली गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।
चिनहट खंड के एक्सईएन प्रभाकर सिंह के मुताबिक उपकेंद्र में लगे 10 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर का परीक्षण करने के बाद सोमवार को इसे चालू कर दिया गया है। इससे सुरेंद्रनगर, एल्डिको एवं मल्हौर 11 हजार करंट के फीडर के छह हजार उपभोक्ताओं की ओवरलोडिंग खत्म हो गई। अधीक्षण अभियंता आशीष सिन्हा ने बताया कि मंडल के अन्य उपकेंद्रों की भी क्षमता बढ़ोतरी का काम शुरू किया जाएगा। उपकेंद्रों में पांच एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर को हटाकर 10 एमवीए का लगाया जाएगा।