{"_id":"6a4030dffca8efd8e70460e5","slug":"out-of-control-tempo-collides-with-municipal-corporation-dumper-driver-trapped-for-half-an-hour-lucknow-news-c-13-lko1070-1802490-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेकाबू टेंपो नगर निगम के डंपर से टकराया, आधे घंटे फंसा रहा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेकाबू टेंपो नगर निगम के डंपर से टकराया, आधे घंटे फंसा रहा चालक
Sun, 28 Jun 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद टेंपो में फंसा चालक व अस्पताल में घायलों का होता इलाज।
दुबग्गा। काकोरी के मोहान रोड स्थित पानखेड़ा गांव के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार टेंपो नगर निगम के कूड़ा डंपर से टकरा गया। इस हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
उन्नाव के सोहरामऊ के मिर्जापुर गांव निवासी प्रभात करीब 12 बजे बुद्धेश्वर से मोहान की ओर टेंपो लेकर जा रहे थे। पानखेड़ा गांव के सामने उनका टेंपो से नियंत्रण खो गया। अनियंत्रित टेंपो सामने से आ रहे डंपर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभात टेंपो के अंदर ही फंस गया था। पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद टेंपो के अगले हिस्से को कटर से काटकर प्रभात को बाहर निकाला। घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
आधे घंटे तक यातायात रहा प्रभावित
दुर्घटना के कारण मोहान रोड पर करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी रही। यातायात प्रभावित रहा। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया की नगर निगम के डंपर चालक गोसाईंगंज के जोखंडी गांव निवासी मुनेश्वर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रभात के घरवालों को सूचना दे दी गई है। आशंका है कि टेंपो चालक नशे में था।