फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Our aim is to make the district free from open defecation

Lucknow News: जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाना ही हमारा उद्देश्य

Wed, 20 Nov 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 20 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Our aim is to make the district free from open defecation
श्रावस्ती। विश्व शौचालय दिवस पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा व डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने किया। बैठक में पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रतिवर्ष 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बेहतर स्वच्छता और स्वच्छता संबंधी आदतों को बढ़ावा देना तथा बीमारियों की रोकथाम व स्वास्थ्य सुधार में स्वच्छता की भूमिका को समझना है।
विज्ञापन

हम सब यह संकल्प लें कि जिले को पूर्ण रूप से खुले में शौच मुक्त की स्थिरता के लिए निर्मित सभी शौचालयों का उपयोग व देखभाल अवश्य करें। डीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम को मनाने का उद्देश्य लोगों में शौचालय के स्वच्छ एवं सुरक्षित उपयोग के लिए जागरूक करना है। यह अभियान मरम्मत और परिष्कृत पर आधारित है। इस वर्ष विश्व शौचालय दिवस को हमारा शौचालय हमारा सम्मान थीम के नाम से चलाया जाना है। इसका समापन 10 दिसंबर को किया जाएगा। इस दौरान व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर सबसे अच्छा व्यक्तिगत शौचालय प्रतियोगिता, ब्लाक व जिलास्तर पर सबसे अच्छा सामुदायिक शौचालय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। विजेताओं को सम्मानित किया जाए। इस दौरान एसपी घनश्याम चौरसिया, एसएसबी कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी, डीपीआरओ नंदलाल, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन राजकुमार त्रिपाठी सहित स्वच्छता समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed