फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Organizational election board workshop organized

Lucknow News: आयोजित हुई सांगठनिक चुनाव मंडल कार्यशाला

Wed, 20 Nov 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 20 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Organizational election board workshop organized
श्रावस्ती। भाजपा के सांगठनिक चुनाव की मंडल कार्यशाला मंगलवार सभी ब्लाॅकों में आयोजित हुई। भिनगा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडल कार्यशालाओं में मुख्य रूप से जिला चुनाव अधिकारी डॉ. प्रेमचंद मिश्रा व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरिहरपुर रानी मंडल कार्यशाला में जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि सांगठनिक चुनाव सभी कार्यकर्ताओं के लिए पर्व के समान है। इसमें कार्यकर्ता अपने कार्यों के आधार पर विभिन्न पदों के लिए नामांकन करते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहाकि पार्टी में समाज के सभी वर्गों के समावेश सहित 33 महिलाओं को भी संगठन का कार्य करने के विशेष अवसर प्रदान किया गया है। जमुनहा मंडल में अरविंद गुप्ता, भिनगा नगर मंडल में सत्यव्रत सिंह, सिरसिया मंडल में अजय कांत पटेल व लक्ष्मणपुर बाजार में प्रवेश आर्य के नेतृत्व में कार्यशाला आयोजित हुई। इस दौरान सभी मंडलीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

न्यायालय गेट के सामने अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
श्रावस्ती। भिनगा के ईदगाह तिराहे पर आठ नवंबर को अधिवक्ता राजेश गुप्ता का पुलिस से विवाद हुआ था। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष दिनेश शुक्ला के नेतृत्व में दीवानी गेट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण न्यायालय का कामकाज प्रभावित हुआ। प्रदर्शन के दौरान रामगोपाल शुक्ला, रामचंदर वर्मा, अशोक सिंह, सुरेश चंद्र तिवारी, दिनेश पाठक सहित कई अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed