{"_id":"65d65833aa50d89f0a096ba6","slug":"organic-fertilizer-will-be-made-from-waste-raebareli-news-c-101-1-slko1032-111007-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कचरे से बनेगी जैविक खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कचरे से बनेगी जैविक खाद
Thu, 22 Feb 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कस्बे में कचरा प्रबंधन की दिशा में बुधवार को बड़ा कदम बढ़ाया गया। मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी ने किया। यह जनपद में संचालित होने वाला पहला एमआरएफ सेंटर है। सेंटर में कचरा को अलग करने के लिए 16 लाख की लागत से मशीनें लगाई गई है।
लंबे इंतजार के बाद कस्बे में एमआरएफ सेंटर को शुरू कर दिया गया। इसके शुरू होने से कस्बे में गंदगी की सफाया होगा। नगर में फैले कचरा को वाहन से एकत्र कर एमआरएफ सेंटर पर डंप किया जाएगा, जहां पहले चरण में सूखा कचरा और प्लॉस्टिक प्रबंधन का काम होगा। एमआरएफ सेंटर में कई मशीन लगाई गई हैं। जिसने माध्यम से सूखा कचरा को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर उपयोगी और गैर उपयोगी सामानों को अलग-अलग किया जाएगा।
सूखे अपशिष्ट को किया जाएगा अलग
नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी राम आशीष वर्मा ने बताया कि सूखा कचरा प्रबंधन के लिए कॉन्वेयर वेल्ट के माध्यम से एसेंबली लाइन बनाकर अपशिष्ट को अलग किया जाएगा। सूखे कचरे में कई तरह के सामान होते हैं। इन सामानों को अलग-अलग कर आवश्यकतानुसार प्रबंधन किया जाएगा। जो वस्तु उपयोग के लायक नहीं रहेगा उसे कबाड़ी को बेच दिया जाएगा। गीला कचरा से जैविक खाद का निर्माण कराया जाएगा। संचालन के लिए चार नगर पंचायत कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।