फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Order to give claim of 7.6 lakh

Lucknow News: 7.6 लाख का क्लेम देने के आदेश

Tue, 28 Feb 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 28 Feb 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Order to give claim of 7.6 lakh
रायबरेली। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने ट्रक चोरी के एक मुकदमे में बड़ा फैसला सुनाया है। देर से ट्रक चोरी की सूचना देने और मामले में मुकदमा दर्ज होने का बहाना करके क्लेम को निरस्त करने के मामले में आयोग ने ने बीमा कंपनी को आंशिक रूप से दोषी करार दिया है। कंपनी को संबंधित वाहन के मालिक को 7.60 लाख रुपये का क्लेम देने का आदेश दिया है। साथ ही आयोग में मुकदमा होने के समय से छह प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज भी बीमा कंपनी को अदा करने को कहा गया है।लालगंज क्षेत्र के रूपई लालूपुर निवासी मृत्यंजय दीक्षित पुत्र हरिशंकर दीक्षित ने श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी से ऋण लेकर ट्रक खरीदा था। ट्रक का बीमा न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से कराया था। 17 दिसंबर 2014 से 16 दिसंबर 2015 तक बीमा वैध होने की अवधि में 24 अप्रैल 2015 को कानपुर माल लादने के लिए जाते समय ट्रक खीरों थाना क्षेत्र में चोरी हो गया था। मामले में मुकदमा किया गया था।
विज्ञापन

ट्रक के मालिक ने एक जून 2015 को बीमा कंपनी को ट्रक के चोरी होने की सूचना दी। बीमा कंपनी ने देर से चोरी की सूचना देने साथ ही नियमानुसार क्लेम फार्म न भरने और मामले में मुकदमा दर्ज होने का बहाना करके क्लेम को खारिज कर दिया। कंपनी ने यह भी आरोप लगाया कि समय से ऋण की किस्त भी फाइनेंस कंपनी में जमा नहीं की गई। क्लेम खारिज होने के बाद वाहन मालिक ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग का दरवाजा खटखटाया और 20 अक्तूबर 2016 को क्लेम दिलाने के बाद वाद दायर कर दिया।
विज्ञापन

मुकदमे की सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मदन लाल निगम और सदस्य सुनीता मिश्रा ने न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को आंशिक रूप से दोषी करार दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि मुकदमा दर्ज मात्र इस आधार पर बीमा दावा खारिज नहीं किया जा सकता है कि कंपनी को देर से सूचना दी गई। आयोग से बीमा कंपनी को 7.60 क्लेम और वाद दायर होने की तिथि से छह प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज का भुगतान करने का आदेश दिया। आयोग ने कहा कि दोनों पक्ष परिवाद व्यय स्वयं निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed