फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   order of stones has been placed for Ram temple in Ayodhya.

अयोध्या में राम मंदिर पर काम तेज, मंगवाए गए 250 ट्रक पत्थर

Fri, 07 Jul 2017 07:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Jul 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
order of stones has been placed for Ram temple in Ayodhya.
demo pic

यूपी में भाजपा की सरकार बनते ही अयोध्या में राम मंदिर को बनाने को लेकर कोशिशें तेज हो गई हैं। इसी कोशिश में मंदिर बनवाने के लिए ढाई सौ ट्रक पत्‍थरों का ऑर्डर कर दिया गया है।

विज्ञापन


मामले का खुलासा करते हुए श्री रामजन्मभूमि के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए 75 हजार घनफुट पत्‍थरों की जरूरत है। इसके लिए दान में ढाई सौ पत्‍थरों का ऑर्डर दिया जा चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार होने से अब राम मंदिर के निर्माण का माहौल है। चार साल से पत्थरों के आने में तमाम बाधाएं खड़ी की गईं, जिससे तैयारी पर असर पड़ा है। अब भगवान ने माहौल अनुकूल बनाया है, ऐसे में वर्ष 2014 में न्यास की बैठक में पारित प्रस्ताव के मुताबिक पत्थरों को दान में स्वीकार करने की रणनीति को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आ चुके हैं एक लाख घनफुट पत्‍थर

order of stones has been placed for Ram temple in Ayodhya.
पत्‍थर तराशते कारीगर - फोटो : amar ujala

विवादित परिसर स्थित रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर 265.5 फीट लंबा, 140 फीट चौड़ा औ 128 फीट उंचा बनना है। इसके लिए एक लाख 75 हजार घन फुट पत्थरों की आवश्यकता के सापेक्ष एक लाख घनफुट पत्थर आ चुके हैं। राममंदिर का निर्माण श्रीरामजन्म भूमि न्यास के जिम्मे है।

उन्होंने बताया कि दान की राशि से पत्‍थरों को खरीदा जा रहा था, पर राज्य में सपा की सरकार ने पत्‍थरों की खरीद व परिवहन पर रोक लगाई थी। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इसलिए अब कोई दिक्कत नहीं होगी।

इसके लिए ऑर्डर दिए जा चुके हैं। बता दें कि अयोध्या में 2019 के चुनाव से पहले मंदिर निर्माण शुरू होने की बात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed