{"_id":"5db0ada38ebc3e0130773998","slug":"order-issued-for-payment-of-da-for-state-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों को बढ़े महंगाई राहत भुगतान का आदेश जारी, 13.22 लाख पेंशनरों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों को बढ़े महंगाई राहत भुगतान का आदेश जारी, 13.22 लाख पेंशनरों को होगा फायदा
Thu, 24 Oct 2019 01:14 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश के 13.22 लाख पेंशनरों को 5 प्रतिशत बढ़े महंगाई राहत (डीआर) के नकद भुगतान का आदेश बुधवार को जारी कर दिया। अब पेंशनरों को भी 12 के बजाय 17 प्रतिशत महंगाई राहत का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों सरकारी कर्मियों को बोनस, वेतन व महंगाई भत्ते का भुगतान एक साथ 25 अक्तूबर को करने को मंजूरी दी थी। साथ ही पेंशनरों के बढ़े महंगाई राहत का भुगतान भी नकद कराने को कहा था।
विज्ञापन
वित्त विभाग ने केंद्र से महंगाई राहत में वृद्धि का आदेश जारी होने के बाद इस संबंध में मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा था। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी थी।
विज्ञापन
उनकी मंजूरी के बाद बुधवार को वित्त विभाग ने पेंशनरों को बढ़े महंगाई राहत के भुगतान का आदेश जारी कर दिया। इसके अनुसार पेंशनरों को जुलाई से नवंबर तक बढ़े डीआर का एक साथ भुगतान होगा।
सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र व सचिवालय पेंशनर एसोसिएशन के सचिव एनपी त्रिपाठी ने महंगाई राहत के भुगतान के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।