यूपी: पुजारी पर हमले को लेकर विपक्ष ने योगी सरकार पर साधा निशाना, मैप जारी कर गिनाई 20 साधुओं की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को यूपी कांग्रेस ने पिछले दिनों यूपी हुई साधु-संतों पर हमले को लेकर सरकार पर हमला बोला। यूपी कांग्रेस ने पिछले दो साल में यूपी में साधु-संतों पर 20 हमले गिनाए और मैप जारी किया है।
यूपी कांग्रेस ने ट्वीट किया कि 'यूपी में पिछले दिनों एक के बाद एक साधुओं की हत्याएं हुई हैं। कुछ हत्याओं को पुलिस बस आत्महत्या बता कर अपनी कन्नी काट लेती है।'
यूपी में पिछले दिनों एक के बाद एक साधुओं की हत्याएं हुई हैं।
— UP Congress (@INCUttarPradesh) October 11, 2020
कुछ हत्याओं को पुलिस बस आत्महत्या बता कर अपनी कन्नी काट लेती है। pic.twitter.com/ruf84FRknE
वहीं, यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय लल्लू ने ट्वीट किया कि 'गोंडा में रामजानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को भूमाफियाओं ने गोली मार दी। भूमाफियाओं और सत्ता के गठजोड़ ने यूपी को अपराध के हवाले कर दिया है। सरकार की जवाबदेही शून्य है, सीएम की संवेदना मरी है, बतौलेबाजी बढ़ी है। यह कथित रामराज्य है जहां कोई सुरक्षित नहीं है।'
गोंडा में रामजानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को भूमाफियाओं ने गोली मार दी।
— Ajay Kumar Lallu (@AjayLalluINC) October 11, 2020
भूमाफियाओं और सत्ता के गठजोड़ ने उप्र को अपराध के हवाले कर दिया है।
सरकार की जवाबदेही शून्य है, सीएम की संवेदना मरी है, बतौलेबाजी बढ़ी है। यह कथित रामराज्य है जहां कोई सुरक्षित नहीं है। pic.twitter.com/faCR1g0eYm
गोंडा,यूपी में कल एक मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला हुआ।
— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) October 11, 2020
मैंने कल ही कहा था, यह एक खतरनाक ट्रेंड है।
साधू-संतों पर हमले क्यों बढ़ रहे हैं, इसकी तह में जाना जरूरी है और इसे रोकने का पुख्ता इंतजाम सभी सरकारों को गंभीरता से करनी चाहिए।#Gonda https://t.co/KsjefvXffa
एसपी का योगी सरकार की चुप्पी पर सवाल
समाजवादी पार्टी ने भी योगी सरकार पर हमला बोला, और कहा कि यूपी की BJP सरकार के जंगलराज में जारी है देवकार्य में लगे पुजारियों पर जानलेवा वार!
गोंडा में राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को शनिवार रात मारी गई गोली, अत्यंत दुखद! लगातार यूपी भर में निशाना बनाएं जा रहे पुजारी, कब तक चुप रहेगी सरकार? मामले में हो कड़ी कार्रवाई।'
ये था मामला
आपको बता दें कि गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में शनिवार रात मंदिर के एक पुजारी के सीने में बंदूक सटाकर गोली मार दी गई। बुरी तरह घायल हुए पुजारी की हालत गंभीर है। उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। वारदात को जमीन के विवाद में अंजाम दिया गया। मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
दरअसल, इलाके के तिर्रे मनोरमा मंदिर की 100 बीघा जमीन पर दबंगों की नजर है जिसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंदिर में महंत सीताराम दास व छोटे बाबा उर्फ सम्राट दास पूजा पाठ करते हैं। शनिवार रात दबंगों ने छोटे बाबा के सीने में बंदूक सटाकर गोली मार दी। वारदात से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडेय ने रात तीन बजे ही घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस फोर्स तैनात कर दी।