फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   opposition protest against up government

लोकतंत्र की रक्षा के लिए विधान परिषद में विपक्ष का प्रदर्शन

Fri, 21 Jul 2017 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Jul 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
opposition protest against up government
विधान परिषद

सदन में विपक्ष की आवाज दबाने व पत्रकारों पर हो रहे हमले के विरोध में विधान परिषद में शुक्रवार को विपक्ष ने हंगामा किया। सपा, कांग्रेस व बसपा के सदस्य सभापति के आसन के सामने वेल में आ गए। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए विपक्षी दल के सदस्य वेल में ही धरना देने लगे।

विज्ञापन


सभापति रमेश यादव ने सदस्यों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद सदन आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया। सपा की ओर से नरेश उत्तम, राजपाल कश्यप, आनंद भदौरिया, सुनील सिंह साजन, राजेश यादव, संजय लाठर ने सरकार विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन


सपा सदस्यों ने कहा कि सरकार लोकतंत्र की आवाज दबाने का भी काम कर रही है। विपक्ष को भी बोलने नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। हर दिन लूट व डकैती की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सभी सदस्य वेल में ही धरने पर बैठे रहे। सभापति ने अपने कक्ष से ही सदन स्थगन का समय दोपहर 12 बजे तक के लिए बढ़ा दिया। सदन स्थगित होने के बावजूद विपक्ष के सदस्य धरने पर वेल में बैठे रहे। जबकि सत्ताधारी पार्टी के सदस्य अपनी सीट पर बैठे रहे।

इस दौरान सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच हास परिहास भी होता रहा। सदन स्थगन का समय बढ़ाए जाने की सूचना आने के बाद विपक्ष के सदस्य धरने से उठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed