फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Opposition praised 'Yogi Model' of Corona management, Opposition praised in all-party meeting

सर्वदलीय बैठक में बोले योगी, सरकार लोगों के जीवन और उनकी आजीविका की रक्षा के लिए कटिबद्ध

Sun, 11 Apr 2021 11:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 11 Apr 2021 11:57 PM IST
सार

- सर्वदलीय बैठक में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिया सुझाव, ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट के मंत्र को प्रभावी ढंग से लागू करें
- कहा- कोरोना का नया वायरस चिंताजनक, निपटने के लिए सभी कदम उठा रही सरकार
- बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाएं घरों से बाहर न निकलें

विज्ञापन
Opposition praised 'Yogi Model' of Corona management, Opposition praised in all-party meeting
cm yogi - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को राजभवन में सर्वदलीय बैठक बुलाकर कोविड-नियंत्रण से जुड़े उपायों पर चर्चा की। उन्होंने सभी से मिलकर प्रयास का आह्वान किया। कहा कि ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट के मंत्र को प्रभावी ढंग से लागू करना होगा। लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करें और मास्क न पहनने वालों से जुर्माना वसूलें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विवि व कॉलेजों के विद्यार्थियों के वैक्सीनेशन पर विचार किया जाना चाहिए। शहरों में ऐसी निगरानी समितियां बनाएं, जो जरूरत के अनुसार बाजार से खरीददारी कर आस-पड़ोस में सामान उपलब्ध कराएं, ताकि बाजारों में ज्यादा भीड़ न हो। सबके साझा प्रयास से ही कोरोना के फेज-1 की लड़ाई लड़ी गई और इसमें यूपी ने पूरे देश में कोरोना से जंग में सबसे अच्छा कार्य किया है। 

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की परिस्थिति से निपटने के लिए सभी को अपनी भूमिका जिम्मेदारी से निभानी होगी। राज्य सरकार लोगों के जीवन और उनकी आजीविका की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। वे रविवार को राजभवन में हुई सर्वदलीय बैठक में बोल रहे थे।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने कोरोना के खिलाफ  जंग सफ लता से लड़ी है। उनके नेतृत्व का लाभ प्रदेश को भी मिला है। उन्होंने कोरोना से निपटने में सरकार के प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि जब यह महामारी सामने आयी तब प्रदेश में कोविड टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, लेकिन आज 2 लाख जांच की क्षमता है। कोरोना का नया वायरस चिंताजनक है। यह तीव्रता से संक्रमण फैला रहा है। सरकार इससे निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है। रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर टेस्टिंग की जा रही है। फोकस टेस्टिंग भी कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि हाई रिस्क कैटेगरी में आने वाले बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाएं अभी बाहर न निकलें। वे स्वयं को संक्रमण से बचाएं। मास्क लगाएं और सावधानी बरतें। उन्होंने पंचायत चुनाव में कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने को कहा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि  कांग्रेस तथा बीएसपी के प्रतिनिधियों ने सरकार के प्रयासों की सराहना करते कहा कि वे कोरोना के खिलाफ  जंग में राज्य सरकार के सभी निर्णयों के साथ हैं। बैठक को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, कांग्रेस के प्रतिनिधि सोहेल अख्तर अंसारी तथा बसपा के लालजी वर्मा ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुरेश खन्ना ने किया। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इससे पूर्व अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कोविड-19 के संबंध में प्रजेंटेशन दिया। 

कोविड के साथ अन्य बीमारियों के इलाज का हो प्रबंध : लालजी

बसपा के लालजी वर्मा ने कहा कि बहनजी ने मुख्यमंत्री की अपील पर सबसे पहले बसपा विधायकों से विधायक निधि से 1-1 करोड़ रुपये की मदद का निर्देश दिया था। उन्होंने सर्वदलीय बैठक बुलाने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया।

उन्होंने बताया कि सरकार से संक्रमण के रोकथाम व इलाज के लिए समुचित प्रबंध का आग्रह किया गया है और वेंटिलेटर की पर्याप्त व्यवस्था का सुझाव दिया गया है। कोविड संक्रमण से अस्पतालों में ओपीडी बंद होने से अन्य बीमारियों से जुड़े मरीजों का इलाज नहीं हो पाता है। सरकार से अन्य मरीजों के इलाज का भी प्रबंध सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार कोविड-19 से संबंधित जो भी गाइडलाइन जारी करेगी, उसका पालन किया जाएगा।

आलोचना को भी सराहना कहना शर्मनाक : अंसारी
सर्वदलीय बैठक में शामिल कांग्रेस प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सुहेल अख्तर अंसारी ने कहा कि सरकार सिर्फ  प्रचार में लगी है। कोरोना में स्वास्थ्य विभाग का प्रबंधन कैसे करना है, सरकार इस पर गंभीर नहीं है। प्रदेश में कोरोना मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है। जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। सरकार कोरोना से होने वाली मौतें छिपा रही है। लखनऊ  में शवदाह स्थल पर लंबी कतारें लग रही हैं। टोकन लेकर लोग सुबह से शवदाह के लिए इंतजार करते हैं।

सरकार जनता से मजाक न करे। उन्होंने कहा कि बैठक में मैंने कई कड़े सवाल उठाए हैं। लेकिन सरकार की तरफ  से विपक्ष द्वारा कथित सराहना की अफवाह फैलाई जा रही है। यह शर्मनाक है कि सरकार आलोचना को भी सराहना करार दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महामारी में हर सहयोग के लिए तैयार है व प्रतिबद्ध है। सरकार को भी महामारी को गंभीरता से लेना चाहिए। 

सर्वदलीय बैठक की सूचना से सपा का इनकार
सपा ने सर्वदलीय बैठक की जानकारी होने से इनकार किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि उन्हें बैठक के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई। सरकार की गलत नीतियों से लोग परेशान हैं। भाजपा सरकार ने कोरोना नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं। इसी का नतीजा रहा कि अब लोग दम तोड़ रहे हैं। वहीं, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि वे शहर से बाहर हैं। सर्वदलीय बैठक के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed