फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Opposition parties are playing politics over Ayodhya; the Sanatan community remembers everything: Rajeshwar Singh.

अयोध्या पर राजनीति कर रहे विपक्षी दल, सनातन समाज सब याद रखता है : राजेश्वर सिंह

Mon, 15 Jun 2026 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Opposition parties are playing politics over Ayodhya; the Sanatan community remembers everything: Rajeshwar Singh.
सरोजनीनगर विधायक डाॅ. राजेश्वर सिंह ।
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डाॅ. राजेश्वर सिंह ने अयोध्या और श्रीराम मंदिर पर विपक्षी दलों के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने दशकों तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया, वह आज अयोध्या के नाम पर राजनीतिक सहानुभूति बटोर रहे हैं। इन दलों ने प्रभु श्रीराम को काल्पनिक तक कहा था। देश और सनातन समाज यह नहीं भूला है।
विज्ञापन

डाॅ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि राम जन्मभूमि के प्रश्न को वोट बैंक की राजनीति के कारण वर्षों तक उलझाए रखा गया। अयोध्या केवल शहर नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना और करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। श्रीराम मंदिर का निर्माण किसी राजनीतिक दल की उपलब्धि नहीं है। यह करोड़ों रामभक्तों के त्याग, संघर्ष और विश्वास की ऐतिहासिक विजय है। अयोध्या की धरती रामभक्तों के बलिदान और दशकों तक चले संघर्ष की साक्षी है। जिन्होंने इस आंदोलन का विरोध किया, वह आज स्वयं को अयोध्या का हितैषी बताने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अयोध्या के विकास और श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद दुनिया भारत की सांस्कृतिक शक्ति को नए दृष्टिकोण से देख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या आस्था की वैश्विक राजधानी के रूप में उभरी है। यह आधुनिक बुनियादी ढांचे, पर्यटन, निवेश और रोजगार का भी केंद्र बन रही है। अयोध्या में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं है। यह सत्य की असत्य पर और आस्था की उपेक्षा पर विजय का प्रतीक है। यह मंदिर उन करोड़ों लोगों की भावनाओं का सम्मान है, जिनकी आस्था को लंबे समय तक अनदेखा किया गया। श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण भारत की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय आत्मविश्वास के पुनर्जागरण का प्रतीक बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed