{"_id":"63ad65281ded3b645275045f","slug":"opposition-parties-are-not-prepare-to-join-bharat-jodo-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कदमताल करने के लिए तैयार नहीं विपक्ष, सपा-बसपा व रालोद एकमत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कदमताल करने के लिए तैयार नहीं विपक्ष, सपा-बसपा व रालोद एकमत नहीं
Thu, 29 Dec 2022 03:30 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 29 Dec 2022 03:30 PM IST
सार
भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को दिल्ली से लोनी होते हुए गाजियाबाद में प्रवेश करेगी। इस यात्रा में शामिल होने के लिए विपक्ष के नेता तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ यूपी के दिग्गज सियासतदां कदमताल के लिए तैयार नहीं है। राहुल ने भले ही सपा, बसपा, रालोद समेत अन्य दलों को यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया हो, पर अभी तक किसी ने भी अपनी सहमति नहीं दी है। वहीं, कांग्रेस को उम्मीद है कि शायद कुछ दल यात्रा में उसके साथ आएंगे।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को दिल्ली से लोनी बॉर्डर होते हुए यूपी के गाजियाबाद में प्रवेश करेगी। 4 जनवरी को राहुल बागपत से शामली होते हुए हरियाणा में प्रवेश कर जाएंगे। प्रदेश में 110 किमी की पदयात्रा में शामिल होने के लिए राहुल ने बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आरएलडी अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर समेत तमाम विपक्षी दलों को निमंत्रण दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पहले भी कई बार रैपिड सर्वे के आधार पर ही हुए हैं निकाय चुनाव, इसी के आधार पर दिया गया आरक्षण
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - फूस की झोपड़ी, ऊपर तिरपाल...पर पूजा ने कर दिया कमाल, धूल रहित थ्रेशर का मॉडल बन किया हैरान
कांग्रेस चाहती है कि यदि विपक्षी दलों के प्रमुख स्वयं या उनके प्रतिनिधि यात्रा में शामिल होंगे तो पूरा सियासी परिदृश्य बदल सकता है। इसे ध्यान में रखकर यात्रा के कोऑर्डिनेटर सलमान खुर्शीद दलों से संपर्क साध रहे हैं, जबकि सियासी दल यात्रा से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर का कहना है कि वह पदाधिकारियों से बात कर जल्द अपना रुख साफ करेंगे।
नेतृत्व को लेकर सवाल
दरअसल, विपक्षी दलों का मानना है कि यात्रा में शामिल होते ही अप्रत्यक्ष तौर पर घोषित हो जाएगा कि उन्होंने राहुल गांधी का नेतृत्व स्वीकार कर लिया है। यूपी में पहले निकाय फिर लोकसभा चुनाव हैं। ऐसे में यदि वे यात्रा में पहुंचे तो इसका दूरगामी संदेश जाएगा।
दूसरे की रैली में शामिल होने का समय नहीं
सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि अभी उन्हें न्योता नहीं मिला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व्यस्त हैं और उनके पास किसी दूसरे की रैली में शामिल होने का समय नहीं है।
अभी कोई निर्देश नहीं : बसपा
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का कहना है कि पार्टी सुप्रीमो मायावती इस पर निर्णय लेंगी। हम तो अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटे हैं।
विदेश जा रहे जयंत : रालोद
रालोद के प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा का कहना है कि निमंत्रण का स्वागत है, लेकिन यात्रा के दौरान पार्टी प्रमुख चौधरी जयंत विदेश जा रहे हैं। यात्रा के लिए अभी ऊपर से निर्देश नहीं मिला है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक सिंह का कहना है कि आज डर की राजनीति हो रही है। हम इसी के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं और भारत को जोड़ने के अभियान पर हैं। इसी के तहत अन्य दलों को आमंत्रित किया गया है। वह आते हैं तो उनका बहुत स्वागत है। बाकी उनकी इच्छा है।