{"_id":"7f227c047f3730a6ee4243d2903f58ec","slug":"opposition-is-worried-in-sp-rule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'प्रदेश खुशहाल और विपक्षी बेहाल हैं सपा शासन में'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'प्रदेश खुशहाल और विपक्षी बेहाल हैं सपा शासन में'
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 30 Sep 2014 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि वे प्रदेश की खुशहाली से खुश नहीं है। वे सिर्फ विरोध के लिए विरोध की राजनीति कर रहे हैं। उन्हें हर हाल में सपा सरकार की आलोचना करनी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश को प्रगति और खुशहाली के रास्ते पर ले जाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
पहली बार सभी जिला मुख्यालयों को चार लेन की सड़कों से जोड़ने के साथ ग्राम संपर्क मार्गों के अनुरक्षण पर बल दिया गया है।
परियोजनाएं लगाने के लिए भूमि तथा विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।
लखनऊ में मेट्रो रेल का शिलान्यास हुआ। 13 बड़े शहरों में रेडियो टैक्सी योजना शुरू हुई। इन सबके बावजूद विपक्षी दल विरोध का राग अलापना बंद नहीं कर रहे।
विज्ञापन