फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Opposition is leading farmer movement towards disorientation: Yogi

किसान अंदोलन को भटकाव की ओर ले जा रहा है विपक्ष : योगी

Fri, 11 Dec 2020 11:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 11 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Opposition is leading farmer movement towards disorientation: Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वह किसान आंदोलन को भटकाव की ओर से ले रहा है। योगी ने कहा कि जो लोग कश्मीर के खिलाफ  आग उगलते हैं, देश के विखंडता की बात करते है, जिन्होंने देश की एकता पर प्रश्न खड़े किए हैं, किसान मंच से शरजील इमाम, उमर खालिद जैसों के समर्थन में किसी भी प्रकार का वक्तव्य पूरी तरह से आंदोलन के भटकाव को प्रदर्शित करता है। किसान को आगे करके देश के अंदर अव्यवस्था फैलाने का जो कुत्सित प्रयास हो रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये लोग कभी किसानों व हिन्दुस्तान के हितैषी नहीं रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का किसान जानता है कि उनका असली हितैषी कौन है। किसानों की कर्ज माफी हो या फिर 1977 से लंबित बाणसागर परियोजना उसे पूरा करके किसानों को पानी पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने पूरा किया। केन्ंद्र सरकार किसानों से सुझाव मांग रही है लेकिन कांग्रेस किसानों का मुखौटा बनाकर पूरे अंदोलन को भटकाव की ओर ले जा रही है। यह वे लोग है जिन्होंने हमेशा किसानों को ठगा है।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि पीएम मोदी नरेन्ंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार कृषि क्षेत्र में उन्नयन का काम रही है। जो 60 साल में किसानों हित में नहीं हुआ, उसे 6 साल में करके दिखाया है। लेकिन कुछ लोगों को किसानों की आर्थिक उन्नति पसंद नहीं आ रही है। पीएम मोदी ने बिचौलियों को खत्म किया और किसानों को सीधे उनके खाते में पैसे भेजने का काम किया। किसानों को प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है। मैनपुरी के एक किसान ने अपनी 12 बीघा जमीन प्रधानमंत्री के नाम लिख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने किसानों को समृद्ध किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की उन्नति के लिए लगातार काम कर रही है। यूपी का किसान जानता है कि उनका सच्चा हितैषी कौन है। राज्य सरकार ने 1977 से लंबित बाण सागर परियोजना को पूरा किया। इसके बाद मध्य गंगा परियोजना, सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना और अर्जुन सहायक परियोजना 2021 तक पूरी हो जाएगी।

यूपी में फ्लाप शो साबित हुआ बंद
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत बंदी के दौरान समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश बंद की घोषणा की थी। किसानों के समर्थन में सपा और कांग्रेस के  बंद का एलान फ्लाप शो साबित हुआ है। यहां एक भी दुकान बंद नहीं हुई। यूपी का किसान जानता है कि उनका हितैषी कौन है। राज्य सरकार ने एक लाख बारह हजार करोड़ रुपये गन्ना किसानों का भुगतान किया है, जो बहुत से राज्यों का बजट नहीं है।


राहुल गांधी फ्लाप नेता
सीएम योगी ने कहा कि बिहार का चुनाव हो या फिर यूपी का उपचुनाव, देश की जनता ने प्रधानमंत्री पर भरोसा दिखाया है। इसके लिए राहुल गांधी जैसे फ्लाप नेता के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। 2014 और 2019 के चुनाव परिणामों ने दिखा दिया कि देश का भविष्य कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed