फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Opposition alliance proved weak in five phases in the last Lok Sabha elections

UP: पांच चरणों में कमजोर साबित हुआ था विपक्षी गठबंधन, 2019 में भाजपा ने चौथे चरण तक न खुलने दिया किसी का खाता

Mon, 18 Mar 2024 12:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Mar 2024 12:36 PM IST
सार

पिछले लोकसभा चुनाव में पांच चरण तक विपक्षी गठबंधन कमजोर साबित हुआ था। वर्ष 2019 में भाजपा ने चौथे चरण तक किसी का खाता नहीं खुलने दिया था। 

विज्ञापन
Opposition alliance proved weak in five phases in the last Lok Sabha elections
Lok sabha election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में लोकसभा चुनाव पहले की तरह ही सात चरणों में होगा। पिछली बार पहले और छठे चरण के अलावा विपक्षी सपा-बसपा गठबंधन का प्रदर्शन खराब रहा था। चौथे चरण में तो भाजपा ने विपक्षी गठबंधन का खाता तक नहीं खुलने दिया था। 
विज्ञापन


चुनाव पश्चिम से पूरब की ओर बढ़ा तो पहले चरण के बाद ही विपक्षी गठबंधन का प्रदर्शन बेहद खराब होता गया। वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा को 62, उसके सहयोगी अपना दल को दो, बसपा को 10, सपा को पांच और कांग्रेस को महज एक सीट मिली थी।
विज्ञापन


वर्ष 2019 के चुनाव को चरणवार देखें तो पहले चरण की आठ सीटों में से पांच सपा-बसपा गठबंधन के खाते में गईं। भाजपा को तीन सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। यानी, पश्चिमी क्षेत्र की इन सीटों पर सपा-बसपा गठबंधन भाजपा पर भारी पड़ा था। लेकिन, दूसरे चरण में यह प्रदर्शन नहीं दोहराया जा सका। सिर्फ अमरोहा सीट ही बसपा के हाथ आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष सात सीटें भाजपा ने जीतीं। तीसरे चरण की 10 सीटों में दो सपा को मिलीं। अन्य आठ सीटें भाजपा ने झटक लीं। चौथे चरण की सभी 13 सीटों में भाजपा ने जीत दर्ज की। पांचवें चरण में भी कमोबेश यही हाल रहा। हालांकि गठबंधन वाली रायबरेली सीट जरूर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खाते में गई। 

छठे चरण में सपा-बसपा गठबंधन की स्थिति कुछ सुधरी। इस चरण की 14 सीटों में से पांच सपा-बसपा गठबंधन ने जीतीं। शेष नौ सीटें भाजपा के खातें में गईं। सातवें और अंतिम चरण की 13 सीटों में से दो सीटें बसपा को मिलीं। वहीं मिर्जापुर व राबर्ट्सगंज एनडीए में शामिल अपना दल के खाते में गईं। बची नौ सीटें भाजपा के खाते में रहीं।
 

इंडिया गठबंधन को बेहतर करना होगा प्रदर्शन  
इस तरह से देखें तो इंडिया गठबंधन को दूसरे, तीसरे, चौथे और सातवें चरण में भाजपा के सामने अपने प्रदर्शन को बेहतर करने की चुनौती होगी। इसके लिए कारगर रणनीति बनानी होगी। वहीं, बसपा के सामने भी इस चुनाव में अपना वोट बैंक साधे रखने की चुनौती रहेगी।

इस चुनाव में जहां भाजपा अपने परंपरागत वोट बैंक के साथ ही पसमांदा मुस्लिमों के वोटों को भी हासिल करने की रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है, वहीं सपा पीडीए के समीकरणों के साथ मैदान में उतर रही है। अब कौन कितना सफल होता है, यह तो चार जून को परिणाम आने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed