{"_id":"6395e0e08961df13b77faf63","slug":"opportunity-to-buy-lda-shops-online-registration-can-be-done-from-december-15-to-january-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलडीए की दुकानें खरीदने का मौका : आवेदक 15 दिसंबर से 16 जनवरी तक कर सकते ऑनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलडीए की दुकानें खरीदने का मौका : आवेदक 15 दिसंबर से 16 जनवरी तक कर सकते ऑनलाइन पंजीकरण
Sun, 11 Dec 2022 07:23 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 11 Dec 2022 07:23 PM IST
सार
अमित राठौर ने बताया कि ldaonline.co.in वेबसाइट पर खरीदार दुकानों के संबंध में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दुकानों की नीलामी 20 जनवरी 2023 को होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विकास प्राधिकरण की योजनाओं में खाली पड़ी दुकान खरीदने का जो कारोबारी इंतजार कर रहे थे, उनके लिए मौका आ गया है। यह दुकानें गोमतीनगर, सीजी सिटी, बालागंज योजना, अलीगंज योजना एवं शारदा नगर योजना में हैं। ऐसे कारोबारी 15 दिसंबर से 16 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन नीलामी में भाग लेने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदक दुकानों के साथ-साथ हाल, स्टोर, कैंटीन को भी खरीद सकते हैं। पंजीकरण के दौरान दुकान सहित सभी व्यावसायिक संपत्ति कीमत की 10 फीसदी रकम को ऑनलाइन जमा करना पड़ेगा। व्यावसायिक सेल प्रभारी अमित राठौर ने बताया कि ldaonline.co.in वेबसाइट पर खरीदार दुकानों के संबंध में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दुकानों की नीलामी 20 जनवरी 2023 को होगी।
विज्ञापन
इन नंबर पर जानकारी
एलडीए ने दुकान, हाल, कैंटीन की नीलामी में बारे में जानकारी हासिल करने के लिए 8866287104,9574524058,7016716557 मोबाइल नंबर जारी किये हैं।
यहां-यहां दुकानें
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स प्रथम तल विनय खंड एक, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भूतल विराजखंड चार,शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भूतल वेजिटेबल मार्केट विराज खंड दो, व्यावसायिक पाकेट विराज खंड रेलवे लाइन के समानांतर, विशेषखंड गोमतीनगर, बालागंज कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, कंचन मार्केट चौक, टिकैतराय योजना, अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स सेक्टर एच कानपुर रोड, भरणी अपार्टमेंट के पास शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मानसरोवर सेक्टर ओ, सेक्टर बी प्रियदर्शिनी योजना एवं जानकीपुरम विस्तार योजना में दुकानें हैं।
विज्ञापन