फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Opportunity to buy LDA shops: Online registration can be done from December 15 to January 16

एलडीए की दुकानें खरीदने का मौका : आवेदक 15 दिसंबर से 16 जनवरी तक कर सकते ऑनलाइन पंजीकरण

Sun, 11 Dec 2022 07:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 11 Dec 2022 07:23 PM IST
सार

अमित राठौर ने बताया  कि ldaonline.co.in  वेबसाइट पर खरीदार दुकानों के संबंध में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दुकानों की नीलामी 20 जनवरी 2023 को होगी।

विज्ञापन
Opportunity to buy LDA shops: Online registration can be done from December 15 to January 16
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ विकास प्राधिकरण की योजनाओं में खाली पड़ी दुकान खरीदने का जो कारोबारी इंतजार कर रहे थे, उनके लिए मौका आ गया है। यह दुकानें गोमतीनगर, सीजी सिटी, बालागंज योजना, अलीगंज योजना एवं शारदा नगर योजना में हैं। ऐसे कारोबारी 15 दिसंबर से 16 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन नीलामी में भाग लेने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन


आवेदक दुकानों के साथ-साथ हाल, स्टोर, कैंटीन को भी खरीद सकते हैं। पंजीकरण के दौरान दुकान सहित सभी व्यावसायिक संपत्ति कीमत की 10 फीसदी रकम को ऑनलाइन जमा करना पड़ेगा।  व्यावसायिक सेल प्रभारी अमित राठौर ने बताया  कि ldaonline.co.in  वेबसाइट पर खरीदार दुकानों के संबंध में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दुकानों की नीलामी 20 जनवरी 2023 को होगी।
विज्ञापन

 
इन नंबर पर जानकारी
एलडीए ने दुकान, हाल, कैंटीन की नीलामी में बारे में जानकारी हासिल करने के लिए  8866287104,9574524058,7016716557 मोबाइल नंबर जारी किये हैं।

यहां-यहां दुकानें
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स प्रथम तल विनय खंड एक, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भूतल विराजखंड चार,शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भूतल वेजिटेबल मार्केट विराज खंड दो, व्यावसायिक पाकेट विराज खंड रेलवे लाइन के समानांतर, विशेषखंड गोमतीनगर, बालागंज कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, कंचन मार्केट चौक, टिकैतराय योजना, अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स सेक्टर एच कानपुर रोड, भरणी अपार्टमेंट के पास शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मानसरोवर सेक्टर ओ, सेक्टर बी प्रियदर्शिनी योजना एवं जानकीपुरम विस्तार योजना में दुकानें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed