फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Opportunities for promotion of Assistant Registrar in State Universities increased

Lucknow News: राज्य विश्वविद्यालयों में सहायक कुलसचिव के प्रोन्नति के माैके बढ़े

Tue, 17 Mar 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Opportunities for promotion of Assistant Registrar in State Universities increased
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रयासों से राज्य विश्वविद्यालयों में सहायक कुलसचिव के पदों पर प्रोन्नति के अवसर बढ़ गए हैं। महासंघ की मांग पर राज्य सरकार ने प्रोन्नति नियमावली में संशोधन किया है। संशोधन के बाद सहायक कुलसचिव पदों का प्रोन्नति प्रतिशत 33 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। इससे अधिक संख्या में कार्यालय अधीक्षकों को उनके अनुभव के आधार पर प्रोन्नति का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

महासंघ के महामंत्री रिंकू राय के अनुसार जुलाई 2017 में दिए गए मांगपत्र पर सरकार ने गंभीरता से विचार किया। इस निर्णय में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री प्रो. दिनेश शर्मा की अहम भूमिका रही, जिनके प्रयासों से विश्वविद्यालय कर्मचारियों को अब पदोन्नति के ज्यादा अवसर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed