{"_id":"630cac9ccee0bb5dc9531df1","slug":"opium-worth-five-crores-recovered-from-truck-one-arrested-accused-is-resident-of-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News : ट्रक से बरामद हुई पांच करोड़ की अफीम, एक गिरफ्तार, लखीमपुर खीरी निवासी है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News : ट्रक से बरामद हुई पांच करोड़ की अफीम, एक गिरफ्तार, लखीमपुर खीरी निवासी है आरोपी
Mon, 29 Aug 2022 05:40 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 29 Aug 2022 05:40 PM IST
सार
एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि कलविन्दर सिंह निवासी ग्राम बाजपुर थाना सम्पूर्णानगर जिला लखीमपुर खीरी को एक गैस गोदाम निकट राधेलाल चौराहे के पास से पकड़ा। जब उसके ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें पांच किलोग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते एसपी घुले सुशील चंद्रभान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर में थाना खैराबाद पुलिस और आईजी रेंज लखनऊ सर्विलांस की टीम ने ट्रक से दिल्ली की ओर ले जाई जा रही पांच किलो अफीम के साथ चालक को भी गिरफ्तार। पकड़ी गई अफीम की कीमत करीब पांच करोड़ आंकी जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में है जो इस व्यापार में शामिल है।
विज्ञापन
सोमवार को प्रेसवार्ता में एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि आईजी रेंज लखनऊ की सर्विलांस टीम और खैराबाद पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कलविन्दर सिंह निवासी ग्राम बाजपुर थाना सम्पूर्णानगर जिला लखीमपुर खीरी को एक गैस गोदाम निकट राधेलाल चौराहे के पास से पकड़ा। जब उसके ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें पांच किलोग्राम अफीम बरामद हुई। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये है। आरोपी ने बताया कि वह गुवाहाटी से दिल्ली तक ट्रक के जरिए सामान लाने और ले जाने का काम करता था।
विज्ञापन
इस दौरान ही उसका कुछ लोगों से संपर्क हो गया जो कि उसे अफीम को लाने और ले जाने की बात कहकर पैसे देने की बात कहने लगे। आरोपी भी इस धंधे में लिप्त हो गया। बिहार से एक युवक ने उसको अफीम दी थी जो कि उसे पश्चिम के जिलों मुरादाबाद आदि में ले जाना था। किस व्यक्ति ने अफीम दी थी और किस को अफीम बेंची जानी थी। इसको लेकर दो और आरोपियों के नाम प्रकाश मे आए हैं। जिनके खिलाफ केस दर्ज कर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
छह किलो गांजा सहित पांच गिरफ्तार
नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के तहत विभिन्न थानों ने अभियान चलाकर पांच आरोपियों को छह किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि रामपुर कलां पुलिस टीम ने 1400 ग्राम गांजा सहित श्रवण कुमार उर्फ छोटू निवासी ग्राम मरसण्डा मानपुर को, महमूदाबाद पुलिस ने 1250 ग्राम गांजा सहित भोलानाथ उर्फ मोनू गोस्वामी निवासर पोखरा गोसाई को, रेउसा पुलिस टीम ने 2110 ग्राम गांजा सहित पप्पू अवस्थी निवासी मारकापुर, रामजी तिवारी निवासी जामोली को इमलिया सुल्तानपुर पुलिस टीम ने 1550 ग्राम गांजा सहित नैमिष, मनीष वर्मा निवासी ग्राम सेमरहन, कुलजीत निवासी रामपुर बूढ़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।