{"_id":"5f845af58ebc3e9b9e6c60d1","slug":"operator-posted-in-chief-minister-helpline-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में तैनात आपरेटर ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में तैनात आपरेटर ने की खुदकुशी
Mon, 12 Oct 2020 07:02 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Oct 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में गाजीपुर थानाक्षेत्र के हरिहरनगर में किराए पर रहने वाले शिवम पांडेय (24) ने रविवार रात को खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक शिवम मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में तीन साल से आपरेटर के पद पर तैनात था।
प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक सीतापुर के खटकरी कला निवासी शिवम पांडेय तीन साल से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में तैनात था। वह हरिहरनगर में दोस्त आदर्श कुमार के साथ रहता था। आदर्श के मुताबिक रविवार देर रात को वह अपने कमरे में आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। धक्का देकर खोला तो अंदर शिवम का शव पंखे के कुंडे से लटकता मिला। तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद परिवारीजनों को सूचना दी।
आदर्श ने बताया कि काफी दिनों से शिवम गुमशुम रहता था। बात करने पर भी टालमटोल करता था। उसकी किसी युवती से मोबाइल पर बातचीत होती रहती थी। मृतक के चाचा सुनील ने मोबाइल के नंबरों की सही से जांच करने की मांग की है। पिता लवलेश पांडेय खेती करते हैं। मां अनिता व बहन शिखा है। शिखा की शादी हो चुकी है।