फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Operation of trains going to Jammu is not back on track, five trains will remain cancelled even today

Lucknow News: पटरी पर नहीं आया जम्मू जाने वाली ट्रेनों का संचालन, आज भी पांच रहेंगी निरस्त

Sat, 30 Aug 2025 02:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Operation of trains going to Jammu is not back on track, five trains will remain cancelled even today
लखनऊ। बाढ़ से बिगड़े हालात के चलते तीन दिन से पटरी से उतरी जम्मू जाने वाली ट्रेनों का संचालन अभी सही नहीं हो सका है। शनिवार को भी लखनऊ से होकर जम्मू जाने वाले पांच ट्रेनें निरस्त रहेंगी और दो कम दूरी तक ही जाएंगी। रेलवे ने शुक्रवार को इसकी सूचना भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि बाढ़ के चलते अभी जम्मू के कठुआ और पंजाब के माधोपुर तक रेलवे रूट पर संचालन बहाल नहीं हो पाया है। इसके कारण शनिवार को भी पांच ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इनमें पटना जंक्शन-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस, कोलकाता टर्मिनल-जम्मूतवी एक्सप्रेस, हावड़ा जंक्शन-जम्मूतवी हिमगिरी एक्स्रप्रेस, जम्मूतवी-कोलकाता टर्मिनल एक्सप्रेस व जम्मू-गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस शामिल है। इसके अलावा जम्मू वाराणसी जम्मूतवी एक्सप्रेस अंबाला कैंट तक ही जाएगी। इसी तरह जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस भी अंबाला कैंट तक ही जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed