फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Operate virtual ICU in L-2 hospitals from KGMU: Yogi

केजीएमएयू से करें एल-2 अस्पतालों में वर्चुअल आईसीयू का संचालन: योगी

Mon, 12 Oct 2020 06:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Oct 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Operate virtual ICU in L-2 hospitals from KGMU: Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अब तक कोविड-19 के 1.20 करोड़ से अधिक टेस्ट किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए हर स्तर पर सतर्कता व सावधानी बरती जाए। बचाव व उपचार के प्रभावी प्रबंध निरंतर जारी रखे जाएं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को लोक भवन में उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लेवल-3 कोविड चिकित्सालयों में एसजीपीजीआई तथा लेवल-2 कोविड अस्पतालों में केजीएमयूे से वर्चुअल आईसीयू का संचालन किया जाए। इस व्यवस्था से दोनों चिकित्सा संस्थानों के वरिष्ठ चिकित्सक मरीजों के उपचार के संबंध में उचित परामर्श दे सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पूरी सक्रियता से कार्य करे। उन्होंने टेस्टिंग कार्य को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आरके तिवारी व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीनी स्तर पर दिखे साफ-सफाई

सीएम योगी ने कहा कि स्वच्छता व सेनिटाइजेशन के संबंध में संचालित किए जा रहे विशेष अभियान के तहत ग्रामीण व शहरी इलाकों में साफ.-सफाई एवं सेनिटाइजेशन के साथ एंटी लार्वा रसायन का छिड़काव किया जाए। उन्होंने अभियान की गहन मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि अभियान में की जा रही कार्यवाही जमीनी स्तर पर दिखनी चाहिए।

बिजली की सुचारू आपूर्ति करें
मुख्यमंत्री ने आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुए बिजली की व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दाल और सब्जी के मूल्यों को नियंत्रित रखने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि आम लोगों को आवश्यक खाद्य सामग्री उचित मूल्य पर प्राप्त हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed