फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   op singh joined as dgp of up

चुनौती भरे माहौल में डीजीपी ओपी सिंह ने संभाली कमान, बोले-भरोसा और सुरक्षा पहली प्राथमिकता

Tue, 23 Jan 2018 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 Jan 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
op singh joined as dgp of up
पदभार ग्रहण करते डीजीपी ओपी सिंह।

यूपी के नए डीजीपी के रूप में ओपी सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। केंद्र ने रविवार को ओपी सिंह को सीआईएसएफ के डीजी के पद से रिलीव कर दिया ‌था।

विज्ञापन


आज सुबह ही लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे डीजीपी का जोरदार स्वागत हुआ। यहां से वह सीधे हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की।

करीब 12 बजे वह यहां से सीएम ऑफिस पहुंचे और मुख्यमंत्री से मिलने के बाद डीपीजी का पदभार ग्रहण किया। हाल ही में हुई ताबड़तोड़ डकैतियों के चलते पटरी से उतरी कानून व्यवस्‍था को वापस ट्रैक पर लाना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन


पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए डीजीपी ने कहा कि जनता को पुलिस बल के माध्यम से सुरक्षा की भावना दे सकूं, यही पहली प्रा‌थमिकता होगी। सर्विस डिलीवरी को और ज्यादा इंप्रूव करेंगे, ताकि जनता पुलिस के कामों से संतुष्ट हो। पुलिस बल में व्यवसायिक दक्षता लाने का प्रयास होगा, जिससे विश्वसनीयता बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में हुई आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए उनकी विवेचना में गुणवत्ता लाने पर जोर दिया।

1983 बैच के आईपीएस अधिकारी ओपी सिंह ने 19 सितंबर 2016 को केंद्रीय औद्यागिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के डीजी का पद संभाला था। उत्तर प्रदेश में वह एसएसपी, डीआईजी, आईजी और एडीजी के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed