फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Only SP can stop BJP: Om Prakash Rajbhar

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश बोले - छोटे दलों से बात करें अखिलेश, एक-एक सीट को तरस जाएगी भाजपा

Sun, 08 Aug 2021 09:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 08 Aug 2021 09:30 PM IST
सार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है सपा प्रमुख अखिलेश यादव छोटे दलों को बुलाकर उनसे बात करें तो भाजपा पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक सीट के लिए भी तरस जाएगी।

विज्ञापन
Only SP can stop BJP: Om Prakash Rajbhar
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है सपा प्रमुख अखिलेश यादव छोटे दलों को बुलाकर उनसे बात करें तो भाजपा पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक सीट के लिए भी तरस जाएगी। बोले कि यह सच है कि भाजपा को सिर्फ सपा ही रोक सकती है। 

विज्ञापन


पूर्व मंत्री राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार से पूरे राज्य की जनता नाराज है तो इसका लाभ सपा को लेना चाहिए। पार्टी को आगे बढ़कर क्षेत्रीय और छोटे दलों से समझौता करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा केवल हमसे (सुभासपा) समझौता कर लें तो गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, आंबेडकर नगर आदि जिलों में भाजपा पूरी तरह साफ हो जाएगी।
विज्ञापन


सिर्फ बनारस में दो सीट पर लड़ाई रहेगी। उन्होंने कहा कि करीब छह माह से अखिलेश यादव कह रहे हैं कि छोटे दलों से बात चल रही है पर क्या किसी छोटे दल के नेता से उन्होंने बातचीत की। राजभर ने कहा कि हम देश में जातिवार जनगणना चाहते हैं। वर्ष 2001 में राजनाथ सिंह ने एक सामाजिक न्याय समिति बनाई थी जिसकी रिपोर्ट पर काम नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed