फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Only seven new corona cases found in Uttar Pradesh.

यूपी: प्रदेश में मिले सिर्फ सात संक्रमित, 17 माह बाद 10 से कम हुए कोविड के नए मरीज

Mon, 23 Aug 2021 09:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Aug 2021 09:43 PM IST
सार

प्रदेश में छह मार्च 2020 को कोरोना का आगरा में पहला मरीज मिला था। इसके बाद मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई। 12 मार्च को 11 मरीज हो गए थे। इसके बाद से संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती रही। हालत यह रही कि 29 अप्रैल को 35 हजार 156 मरीज मिले।

विज्ञापन
Only seven new corona cases found in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में करीब 17 माह बाद कोरोना संक्रमित मिलने वालों की संख्या 10 से कम हो गई है। सोमवार को 153280 सैंपल की जांच में सात की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। प्रदेश में अब तक कुल सात करोड़ 72 लाख 9377 सैंपल की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में एक्टिव कोविड केस 362 हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में छह मार्च 2020 को कोरोना का आगरा में पहला मरीज मिला था। इसके बाद मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई। 12 मार्च को 11 मरीज हो गए थे। इसके बाद से संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती रही। हालत यह रही कि 29 अप्रैल को 35 हजार 156 मरीज मिले।
विज्ञापन


इसके बाद मरीजों की संख्या में गिरावट शुरू हो गई। अब स्थिति यह है कि यह संख्या 10 से भी नीचे आकर सात पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में हुई जांच में 69 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं मिला है। नए मिले मरीज में गौतम बुद्ध नगर में एक, बरेली में एक, अयोध्या में एक, बुलंदशहर में दो, बलिया में एक, सहारनपुर में एक मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जिलों में एक्टिव केस शून्य हैं। इसमें अलीगढ़, औरैया, बदायूं, देवरिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, कासगंज, महोबा, मीरजापुर, संतकबीरनगर, शामली और उन्नाव शामिल हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 फीसदी है। वहीं पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed