फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   only one out of 58 thousand teachers get salary.

वाह अखिलेश! 58 हजार को दी जॉब, सेलरी सिर्फ एक को

Mon, 22 Sep 2014 01:30 PM IST
Updated Mon, 22 Sep 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
only one out of 58 thousand teachers get salary.

राज्य सरकार ने पहले चरण में भले ही 58,826 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित कर दिया हो, पर उनका वेतन जांच के नाम पर फंस गया है।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी दो महीने बाद भी समायोजित होने वाले शिक्षा मित्रों के प्रमाण पत्रों की जांच अभी तक नहीं करा सके हैं। हालांकि मिर्जापुर ही एक मात्र ऐसा जिला है, जहां समायोजित होने वाली एक शिक्षा मित्र को वेतन का भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन


जबकि, जांच पूरी न हो पाने की वजह से सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित होने वाले 58,825 शिक्षा मित्रों को न तो वेतन मिल रहा है और न ही मानदेय।

एक महीने में शुरू होनी थी प्रक्रिया

only one out of 58 thousand teachers get salary.

प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में 1.70 लाख शिक्षा मित्र बच्चों को पढ़ाने के लिए लगाए गए हैं। राज्य सरकार इन्हें दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से दो वर्षीय बीटीसी कोर्स कराकर सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित कर रही है।

इसमें से पहले चरण में 58,826 शिक्षा मित्रों को 31 जुलाई 2014 तक समायोजित किया जा चुका है। सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित होने वाले इन शिक्षा मित्रों को नियमत: एक महीने बाद वेतन देने की प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए।

दूसरा माह पूरा होने जा रहा है पर इनके प्रमाण पत्रों की अभी तक जांच भी नहीं हो पाई है। नतीजतन उन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा है। उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने रविवार को बेसिक शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देकर समायोजित होने वालों को वेतन दिलाने की मांग की है।

मंत्री का वादा, जल्द मिलेगा वेतन

only one out of 58 thousand teachers get salary.

दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 91,585 शिक्षा मित्रों के समायोजन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की तैयारी है। इनके तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा हो चुकी है। चौथे सेमेस्टर की परीक्षा जल्द कराने की तैयारी सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कर रहे हैं।

हालांकि, बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा को निर्देश दिया है कि सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित होने वाले शिक्षा मित्रों को वेतन देने की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed