फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Only hollmark jewerarry will sold from today

गहने में जितना सोना उतना ही दाम, मिलावट पर होगी कार्रवाई, भारतीय मानक ब्यूरो से लाइसेंस लेकर हॉलमार्किंग वाले गहने बेचना अनिवार्य

Wed, 16 Jun 2021 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Only hollmark jewerarry will sold from today
लखनऊ। राजधानी के बाजारों में बुधवार से भारतीय मानक ब्यूरो से लाइसेंस लेकर हॉलमार्किंग युक्त सोने के गहना बेचना अनिवार्य होगा। यानी अब ज्वैलर्स ग्राहक को सोने की कीमत में मिलावटी गहने नहीं बेच सकेंगे। कारोबारियों को शुद्ध सोने के गहने ही बेचने होंगे। जो कारोबारी ऐसा नहीं करेंगे उनके खिलाफ भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय मानक ब्यूरो की नई व्यवस्था में सोने के सिर्फ 14, 18 एवं 22 कैरेट के गहने ही बिकेंगे। अब कोई कारोबारी गहने पर 18 कैरेट का हॉलमार्क का ठप्पा लगाकर 14 कैरेट का सोना नहीं बेच सकेगा। कारोबारियों ने बताया कि सोने के गहने में तांबा, चांदी, जस्ता एवं एलॉय धातुओं की मिलावाट होती रही है। अब ग्राहकों को गहने में इन धातुओं की मात्रा को कम और सोना अधिक बताकर बेचने का खेल खत्म हो जाएगा। उधर, लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि पहले हॉलमार्किंग को एक जून से लागू होना था। मगर, केंद्र ने 15 दिन की मोहलत दी थी, जिससे 16 जून से हॉल मार्किंग व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

3000 में से 600 का ही पंजीयन
इंडियन ज्वैलर्स एवं बुलियन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग रस्तोगी ने बताया कि लखनऊ में मंगलवार शाम पांच बजे तक 600 सराफा कारोबारी भारतीय मानक ब्यूरो में पंजीयन करा चुके थे। और कारोबारियों के पंजीयन कराने का सिलसिला जारी है। जो कारोबारी पंजीयन नहीं करा सके हैं, वे बुधवार को अपनी दुकान में सिर्फ चांदी के ही गहने बेच पाएंगे। एसोेसिएशन के मीडिया प्रभारी उमेश पाटिल ने बताया कि लखनऊ में कुल आठ हॉलमार्किंग सेंटर हैं, जिसमें सात चौक व एक अमीनाबाद बाजार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

75 जिलों में 61 हॉलमार्किंग सेंटर
ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव राजीव रस्तोगी ने बताया कि प्रदेश में 75 जिलों में 80 हजार कारोबारी सोने के गहने बेचने का कारोबार करते हैं। पर, इन गहनों को हॉलमार्किंग कराने की सुविधा सिर्फ 18 जिलों के 61 सेंटर पर है। बुंदेलखंड के अधिकतर जिलों में हॉलमार्किंग सेंटर नहीं हैं। कारोबारियों को इस कार्य के लिए गहने की गठरी लेकर कानपुर आना पड़ेगा, जिससे उनके साथ अप्रिय घटना होने का अंदेशा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed