फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   only 83 percent elders vaccinated second dose

83% बुजुर्गों ने ही लगवाई कोराना टीके की दूसरी डोज

Fri, 29 Apr 2022 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
only 83 percent elders vaccinated second dose
राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। संक्रमण की तीसरी लहर के दौरान कम मरीजों के गंभीर होने की बड़ी वजह टीकाकरण के अच्छे प्रतिशत को माना गया था। इसके बावजूद टीकाकरण को लेकर अब उत्साह ठंडा हो रहा है। हालत यह है कि अभी तक बुजुर्गों ने भी शत-प्रतिशत टीकाकरण नहीं कराया है। राजधानी में 60 वर्ष से ऊपर आयु के सिर्फ 83 फीसदी बुजुर्गों का ही टीकाकरण हुआ है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग लोगों से शत प्रतिशत टीकाकरण कराने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन

राजधानी में अभी भी आबादी के एक बड़े वर्ग ने टीके की दोनों खुराक नहीं ली है। सबसे बुरी स्थिति 60 साल से अधिक आयु वाले व्यक्तियों की है। जबकि इनका टीकाकरण शुरू हुए एक साल से ज्यादा समय बीत चुका है। टीकाकरण का पहला चरण 16 जनवरी 2021 से शुरू हुआ था। पहले चरण में हेल्थकेयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया गया। दूसरे चरण में एक मार्च से 60 वर्ष से ऊपर तथा गंभीर बीमारी वाले 45 वर्ष से ज्यादा आयु वालों को टीका लगाने की शुरुआत हुई थी। दूसरे चरण में शुरुआत होने के बावजूद इनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने लोगों से अपनी बारी आने पर टीकाकरण कराने की अपील की है। उनके अनुसार लोगों की सुरक्षा के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। इससे बनने वाली इम्युनिटी से संक्रमितों की हालत गंभीर नहीं होती है।
विज्ञापन

बूस्टर डोज में भी हीला-हवाली
राजधानी में बूस्टर डोज को लेकर भी उत्साह नजर नहीं आ रहा है। हालत यह है कि अभी तक राजधानी में बूस्टर डोज लेने वालों का आकड़ा एक चौथाई भी नहीं पहुंचा है। सबसे अच्छी हालत में फ्रंटलाइन वर्कर हैं। इन्होंने लक्ष्य के मुकाबले 80 फीसदी टीकाकरण कराया है। वहीं हेल्थकेयर वर्कर का प्रतिशत 47 फीसदी ही है। 45 से 59, 60 वर्ष से ऊपर और 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में टीकाकरण का प्रशिशत बेहद खराब है। 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग में .45 फीसदी, 60 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में 14 फीसदी तथा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में .06 फीसदी ने ही कोरोना टीके की बूस्टर डोज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 अप्रैल 2022 तक की स्थिति :
श्रेणी- लक्ष्य- पहली डोज- प्रतिशत- दोनों डोज- प्रतिशत- बूस्टर डोज- प्रतिशत
हेल्थवर्कर- 79581- 77607- 98- 75958- 95- 37015- 47
फ्रंटलाइन वर्कर- 67600- 67896- 100- 66889- 99- 53879- 80
45-59 वर्ष- 732514- 797500- 109- 714123- 97- 3994- .54
60 वर्ष से ऊपर- 474669- 445107- 94- 391974- 83- 68222- 14
18-44 वर्ष- 2524536- 2653828- 105- 2196474- 87- 1564- .06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed