फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   only 700 corona cases are found in Uttar Pradesh.

खुशखबरी: यूपी में कोरोना की दूसरी लहर समाप्ति की ओर, 24 घंटे में सिर्फ 709 केस ही मिले

Wed, 09 Jun 2021 08:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Jun 2021 08:50 PM IST
सार

यूपी में बुधवार को 709 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जबकि 1706 लोग संक्रमण मुक्त होकर स्वस्थ हुए हैं। इसी के साथ प्रदेश में कुल 12659 एक्टिव मरीज बचे हैं।

विज्ञापन
only 700 corona cases are found in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में बुधवार को 709 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जबकि 1706 लोग संक्रमण मुक्त होकर स्वस्थ हुए हैं। इसी के साथ प्रदेश में कुल 12659 एक्टिव मरीज बचे हैं। यह लगातार 40वां दिन है जब एक्टिव मरीजों संख्या में कमी आई है। मरीजों के ठीके होने की दर भी बढक़र 98 प्रतिशत हो गई है। बीते 24 घंटों में 89 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 1666001 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 12959 एक्टिव मरीजों में से 7499 होम आइसोलेशन में हैं। जबकि अन्य सभी राजकीय व निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे है। प्रदेश में दैनिक केस पॉजिटिविटी रेट 0.3 प्रतिशत है। जबकि कुल पॉजिटिविटी रेट 3.26 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में 279809 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 1.29 लाख से अधिक की जांच आरटीपीसीआर तकनीक से की गई है।
विज्ञापन


4.30 लाख से अधिक डोज टीकाकरण
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि जून माह में एक करोड़ डोज टीकाकरण के लक्ष्य में प्रगति हुई है। बुधवार दोपहर तक प्रदेश में 430617 डोज टीकाकरण किया गया जा चुका था। इसमें 229994 डोज 18 से 44 साल के लोगों को लगाया गया है। अब तक प्रदेश में 17471652 पहली डोज और 3678606 दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इस तरह अब तक  कुल 21150258 डोज लग चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर में सबसे अधिक 38 मरीज
प्रदेश के जिलों में नए मरीजों की संख्या 50 के नीचे आ गई है। बुधवार को सबसे अधिक 38 मरीज गोरखपुर में मिले हैं। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर में 35, लखनऊ में 34, मेरठ में 33, मुजफ्फर नगर में 31, गाजियाबाद में 26, बुलंदशहर में 22, प्रयागराज में 20, पीलीभीत में 20, गाजीपुर में 18, मैनपुरी में 18, लखीमपुर खीरी में 17, वाराणसी में 16, इटावा में 16, सहारनपुर, आगरा में 15-15, बहराइच में 13, बरेली में 12, कासगंज में 12, सीतापुर में 11, हापुड़ में 11, कानपुर नगर, रायबरेली, शामली, हरदोई, जौनपुर, महाराजगंज, गोंडा, प्रतापगढ़, अलीगढ़ में 10-10 मरीज मिले  हैं। हमीरपुर, बांदा, कौशांबी में एक भी मरीज  नहीं मिला है। 42 जिलों में अधिकतम 09 के अंदर मरीजों की संख्या है। कुल 89 मरीजों की मौत हुई है।

वायरस कमजोर हुआ है, खत्म नहीं हुआ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लगातार प्रयासों से प्रदेश में कोविड संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। प्रदेश में कोई भी ऐसा जनपद नहीं है, जहां 600 से अधिक एक्टिव कोविड केस हों। ऐसे में सभी जिलों को कोरोना कर्फ्यू से छूट दी जा रही है। पूरे प्रदेश में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक बाजार खुलेंगे। आवागमन तथा अन्य गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो सकेंगी। रात्रिकालीन बंदी और साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था सभी जगह एक समान रूप से लागू होगी।

उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि हमें समझना होगा कि वायरस कमजोर हुआ है, खत्म नहीं हुआ। संक्रमण कम हुआ है, पर जरा सी लापरवाही संक्रमण को फिर बढ़ा सकती है। सभी लोग मास्क, सैनिटाइजेशन, दो गज की दूरी जैसे कोविड बचाव के व्यवहार को जीवनशैली में शामिल करें। बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। भीड़ से बचें। पुलिस अपनी सक्रियता और बढ़ाए।

केंद्र की मदद से बढ़ेगा टीकाकरण
सीएम ने कहा कि कोविड टीकाकरण संक्रमण से बचाव का सुरक्षा कवर है। प्रधानमंत्री ने 21 जून से सभी आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराने की घोषणा की है। उनका यह प्रयास टीकाकरण को और गति देने वाला है। इस माह एक करोड़ डोज वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed