{"_id":"60f3d2818ebc3e6d7a2c7a3c","slug":"only-50-people-will-offer-namaz-in-masjid-advisory-issued-on-bakrid-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ईदगाहों में बकरीद की नमाज की इजाजत नहीं, मस्जिदों में सिर्फ 50 लोग ही पढ़ेंगे, एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ईदगाहों में बकरीद की नमाज की इजाजत नहीं, मस्जिदों में सिर्फ 50 लोग ही पढ़ेंगे, एडवाइजरी जारी
Sun, 18 Jul 2021 12:34 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:34 PM IST
सार
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि कोविड की तीसरी लहर की आशंकाओं को देखते हुए पूरे कोविड प्रोटोकाल के साथ मस्जिदों में एक समय में अधिकतम 50 लोगों को नमाज की इजाजत दी गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईदगाह में बकरीद की नमाज इस साल भी नहीं होगी। कोविड प्रोटोकाल की गाइडलाइन के अनुसार, अधिकतम 50 लोगों के साथ मस्जिदों में नमाज की इजाजत रहेगी। नमाज के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पूरा पालन करना होगा। बकरीद की नमाज 21 जुलाई को अदा की जाएगी।
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि कोविड की तीसरी लहर की आशंकाओं को देखते हुए पूरे कोविड प्रोटोकाल के साथ मस्जिदों में एक समय में अधिकतम 50 लोगों को नमाज की इजाजत दी गई है।
उन्होंने बताया कि ईदगाहों में संख्या अधिक होगी जहां कोविड प्रोटोकाल का पालन कर पाना संभव नहीं होगा। ऐसे में ईदगाहों में नमाज की इजाजत नहीं दी गई है।
प्रशांत कुमार ने बताया कि इस बारे सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों, चारों पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर और गाजियाबाद व प्रयागराज के डीआईजी को भी इस संबंध में निर्देश भेजे जा चुके हैं।