फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Medical reimbursement claims of MLAs and former MLAs in UP will be accepted offline

यूपी: ऑफलाइन लिए जाएंगे विधायकों एवं पूर्व विधायकों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावे, प्रमुख सचिव को निर्देश जारी

Thu, 08 Oct 2026 07:35 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 08 Oct 2026 07:35 PM IST
सार

यूपी में विधायकों एवं पूर्व विधायकों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावे ऑफलाइन लिए जाएंगे। इसके लिए विधानसभा प्रमुख सचिव ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश भेज दिया है। आगे पढ़ें विस्तार से...

विज्ञापन
Medical reimbursement claims of MLAs and former MLAs in UP will be accepted offline
यूपी विधानसभा में मौजूद विधायक (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सभी विधायकों एवं पूर्व विधायकों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति संबंधी दावे ऑफलाइन लिए जाएंगे। इस संबंध में विधानसभा के प्रमुख सचिव ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश में विधायकों एवं पू्र्व विधायकों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति संबंधित दावे पहले ऑफलाइन लिए जाते थे, लेकिन पिछले माह जारी आदेश में सभी दावे आनलाइन जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। विधायकों की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इसमें हस्तक्षेप किया। 
विज्ञापन


विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि प्रदेश विधान सभा के सदस्य एवं भूतपूर्व सदस्य सेवारत एवं सेवानिवृत्त शासकीय कर्मियों की श्रेणी में नहीं आते हैं। ऐसे में चिकित्सा दावों के निस्तारण के लिए निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन किया जाना संभव नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में विधान सभा के समस्त सदस्यों एवं भूतपूर्व सदस्यों के चिकित्सा दावों की प्रतिपूर्ति प्रक्रिया को पूर्व की तरह ऑफलाइन निस्तारित किए जाने के लिए सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed