फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Only 1.5% women are donating blood

Lucknow News: सिर्फ डेढ़ फीसदी महिलाएं कर रहीं रक्तदान

Tue, 31 Dec 2024 03:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Only 1.5% women are donating blood
लखनऊ। तमाम जागरूकता और स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों के बावजूद अभी भी महिलाएं खून की कमी की समस्या से छुटकारा नहीं पा सकी हैं। यही वजह है कि केजीएमयू के ब्लड बैंक में हुए कुल रक्तदान में महिलाओं की भागीदारी सिर्फ डेढ़ फीसदी ही है। केजीएमयू ने लाल रक्त कोशिकाओं के खिलाफ मौजूद एंटीबॉडी के अध्ययन के दौरान यह आंकड़ा जारी किया है।
विज्ञापन


केजीएमयू का ब्लड बैंक प्रदेश का सबसे बड़ा ब्लड बैंक है। यहां हर साल 70 हजार से ज्यादा यूनिट रक्त दिया जाता है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो साल में यहां कुल 1,52,564 रक्तदाताओं ने रक्त दान किया। इनमें से महिलाओं की भागीदारी 2318 यानी सिर्फ 1.5 फीसदी ही रही। जबकि पुरुष रक्त दानदाता 1,50,246 यानी 98.5 फीसदी रहे।
विज्ञापन


11 पुरुष और 16 महिलाओं में मिली एंटीबॉडी

इस अध्ययन के दौरान देखा गया कि रक्तदान करने वालों में 11 पुरुष और 16 महिलाओं में लाल रक्त कोशिकाओं के लिए एंटीबॉडी मिली। ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. तूलिका चंद्रा ने बताया कि डायरेक्ट एंटीग्लोबुलियन टेस्ट में इसका पता चलता है। हर केंद्र पर यह सुविधा मौजूद नहीं है। एंटीबॉडी मौजूद होने पर रक्त लेने वाले व्यक्ति को रीएक्शन हो सकता है। इसलिए खून की जांच बेहद जरूरी है। इस अध्ययन में डॉ. ज्योति भारती, डॉ. अर्चना सोलंकी, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. मलिका अग्रवाल, डॉ. तूलिका चंद्रा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा रक्तदाता बी-पॉजीटिव ब्लड ग्रुप वाले
दो साल के दौरान सबसे ज्यादा 35.07 फीसदी रक्तदाता बी-पॉजीटिव ब्लड ग्रुप के रहे। दूसरे नंबर पर 28.28 फीसदी ओ-पॉजीटिव, तीसरे पर 23.34 फीसदी ए-पॉजीटिव ब्लड ग्रुप के रहे। इनके अलावा 9.57 फीसदी एबी पॉजीटिव, 1.73 फीसदी बी निगेटिव, 1.37 ओ निगेटिव, 1.17 ए-निगेटिव और 0.01 फीसदी रक्तदाता ऐसे ब्लड ग्रुप के थे, जिसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed