फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Online power connection in Uttar Pradesh

आसान हुआ बिजली कनेक्शन लेना

Sat, 02 Aug 2014 08:03 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 02 Aug 2014 08:03 AM IST
विज्ञापन
Online power connection in Uttar Pradesh

नए बिजली कनेक्शन के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन इसकी प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा है। इस महीने के अंत तक उपभोक्ताओं को यह सुविधा मिलने लगेगी।

पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्र के मुताबिक नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को निगम के चक्कर लगाने और परेशानियों का सामना करने की शिकायतें मिलती रहती हैं।

खत्म हुई बी एंड एल फॉर्म की अनिवार्यता

Online power connection in Uttar Pradesh

प्रबंध निदेशक एपी मिश्र के अनुसार मौजूदा व्यवस्था में कनेक्शन जारी करने के विभिन्न चरणों की बेहतर मॉनिटरिंग संभव नहीं हो पाती थी, जिसके कारण उपभोक्ताओं को समय से कनेक्शन नहीं मिल पाता था।

यही नहीं कनेक्शन की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कॉर्पोरेशन ने बीएंडएल फॉर्म की अनिवार्यता पहले ही समाप्त कर दी है।

यह सुविधा शुरू होने के बाद नए कनेक्शन की प्रक्रिया में देरी पर अंकुश लगेगा तथा उपभोक्ता को तय समय में नया कनेक्शन मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कर सकेंगे आवेदन

Online power connection in Uttar Pradesh

नए बिजली कनेक्शन के लिए www.uppclonline.com पर आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ ही जरूरी दस्तावेज भी वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

आवेदन कंपलीट होते ही आवेदक के मोबाइल व ई-मेल पर रजिस्ट्रेशन नंबर भेज दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन संबंधित वितरण खंड के पास पहुंच जाएगा।

विज्ञापन

एसएमएस और ई-मेल पर मिलेगी जानकारी

Online power connection in Uttar Pradesh

मिश्र के मुताबिक आवेदन के संबंधित खंड में पहुंच जाने के बाद उपभोक्ता के दस्तावेज की जांच व मौके की चेकिंग की जाएगी।

आवेदन सही पाए जाने पर एस्टीमेट राशि की सूचना एसएमएस या ई-मेल से आवेदक को दी जाएगी।

आवेदक वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपने आवेदन की वस्तुस्थिति को भी जान सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed