{"_id":"661130c5c93b2eafd806ccbd","slug":"online-payment-system-will-be-applicable-in-balrampur-hospital-in-lucknow-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur Hospital: बलरामपुर अस्पताल में अब क्यूआर कोड से भुगतान, नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur Hospital: बलरामपुर अस्पताल में अब क्यूआर कोड से भुगतान, नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन
Sat, 06 Apr 2024 04:53 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 Apr 2024 04:53 PM IST
सार
बलरामपुर अस्पताल में अब क्यूआर कोड स्कैन कर जांच शुल्क, पर्चा शुल्क व मेडिकल फीस भुगतान कर सकेंगे। मरीजों को भुगतान के लिए अब लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
लखनऊ का बलरामपुर अस्पताल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बलरामपुर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था लागू की जा रही है। मरीज अब क्यूआर कोड स्कैन कर जांच शुल्क, पर्चा शुल्क व मेडिकल फीस भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें कतार नहीं लगानी पड़ेगी। अस्पताल के हर काउंटर पर क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान की व्यवस्था अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल की ओपीडी में रोजाना तीन से चार हजार मरीज आते हैं। इसमें आधे से अधिक मरीज ऑनलाइन पर्चा बनवाने के बजाय ऑफलाइन काउंटर पर लाइन में लगकर बनवाते हैं। पर्चे का शुल्क एक रुपये तय है। ऐसे में रोजाना करीब डेढ़ से दो हजार सिक्के एकत्र हो जाते हैं। इससे अस्पताल प्रशासन को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - खुद को मुस्लिमों की हितैषी साबित करने में जुटी ये पार्टी... संगठन से प्रत्याशी तक दी जा रही तवज्जो
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सियासत में दलीय निष्ठा से बंधे नहीं रह सके नेता जी, अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए खूब चल रहे दांव
अस्पताल के निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान की व्यवस्था शुरू की जा रही है। यह व्यवस्था अभी तक राजधानी के किसी भी सरकारी अस्पताल में नहीं है।