फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Online monitoring of Nipun survey through diet

Lucknow News: निपुण सर्वे की डायट से हुई ऑनलाइन निगरानी

Sat, 22 Feb 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 22 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Online monitoring of Nipun survey through diet
महाराजगंज क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय में छात्र से सवाल पूछती डायट की टीम। स्रोत: डायट
रायबरेली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ने जिले में चल रहे निपुण सर्वे की ऑनलाइन निगरानी भी की। जिस विद्यालय में टीम पहुंचती रही, वहां वीडियो कॉलिंग के जरिये सर्वे कार्य का जायजा लिया जाता रहा। इसके साथ ही सर्वे में आने वाली दिक्कतों का समाधान भी करते रहे। यही वजह रही कि पांचवें दिन शुक्रवार को किसी भी विद्यालय में कोई बाधा नहीं आई और शेड्यूल में तय सभी विद्यालयों में सर्वे करा लिया गया।
विज्ञापन


जिले के 460 प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा एक व दो के बच्चों की भाषा और गणित की दक्षता जांचने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। यह सर्वे 17 फरवरी से शुरू हुआ। पांचवें दिन 57 विद्यालयों में सर्वे कराने का शेड्यूल तय था जिसके लिए 29 टीमें दौड़ाई गईं। इन टीमों ने सुबह से दोपहर तक विद्यालयों में सर्वे कार्य पूरा कर लिया।
विज्ञापन


नोडल अभिवेक श्रीवास्तव ने बताया कि डायट में तकनीकी समस्या का समाधान करने के लिए सहायता दल बना है जो सर्वे टीमों की मदद करता है। साथ ही वीडियो कॉलिंग के जरिये ऑनलाइन निगरानी भी की ताकि सर्वे में कोई लापरवाही न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोडल के मुताबिक अब तक नगर क्षेत्र के साथ अमावां, राही, सतांव, सरेनी व ऊंचाहार विकास क्षेत्रों में चिह्नित सभी विद्यालयों में सर्वे कार्य पूरा करा लिया गया है। अन्य विकास क्षेत्रों में तय विद्यालयों में सर्वे कराने के लिए 27 फरवरी तक टीमें भेजी जाती रहेंगी।

उन्होंने बताया कि छठवें दिन शनिवार को 21 टीमों को भेजा जाएगा जो 42 विद्यालयों में कक्षा एक और दो के बच्चों का निपुण आकलन करने के लिए सर्वे करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed