फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online classes will start from today

लखनऊ विश्वविद्यालय, एकेटीयू और भाषा विश्वविद्यालय में आज से 20 मई से ऑनलाइन क्लास

Wed, 19 May 2021 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
online classes will start from today
लखनऊ। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले करीब एक महीने से बंद चल रहे लखनऊ विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के साथ ही भाषा विश्वविद्यालय और एकेटीयू बृहस्पतिवार से ऑनलाइन क्लास शुरू हो जाएंगे। इस संबंध में तीनों विश्वविद्यालयों ने आदेश जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय और कॉलेजों में कुलपति, संकाय अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, प्राचार्य व अन्य प्रशासनिक अधिकारी परिसर में उपस्थित होकर कार्य करेंगे, जबकि शिक्षक घर से ही ऑनलाइन क्लास लेंगे। वहीं, कर्मचारियों की भी 50 प्रतिशत तक की उपस्थिति रहेगी। छात्रों का परिसर में प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेज के विभाग बृहस्पतिवार से खुल जाएंगे। विभागाध्यक्ष, संकाय अध्यक्ष, कॉलेजों के प्राचार्य, विश्वविद्यालय व कॉलेजों के अन्य प्रशासनिक अधिकारी परिसर में उपस्थित रहकर प्रशासनिक कार्य करेंगे। वहीं, शिक्षक घर पर रहकर ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करेंगे। शिक्षकों और छात्रों को निर्देश दिया गया है कि उच्च शिक्षा डिजिटल लाइब्रेरी में उपलब्ध ई-कंटेंट का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें। कुलसचिव ने बताया कि यदि कोई छात्र संक्रमित हुआ तो ऑनलाइन कक्षा के लिए उसे बाध्य नहीं किया जाएगा। नेगेटिव होने पर छात्र के ऑनलाइन पढ़ाई के संबंध में निर्णय शिक्षक लेंगे। वहीं, शिक्षक के संक्रमित होने और नेगेटिव होने के बाद ऑनलाइन पढ़ाई जारी करने या ना करने का निर्णय संकाय अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, प्राचार्य द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में कार्यरत समूह ख, ग, व घ के कार्मिकों की 50 प्रतिशत उपस्थिति रहेगी। साप्ताहिक रोस्टर तैयार किया जाएगा, जिसके अनुसार 50 प्रतिशत कर्मचारी परिसर कार्यालय और 50 प्रतिशत घर से कार्य करेंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन कक्षा के लिए ज्यादातर गूगल मीट और जूम का प्रयोग
लखनऊ विश्वविद्यालय के ज्यादातर शिक्षक ऑनलाइन कक्षाओं के लिए गूगल मीट और जूम का प्रयोग करेंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म स्लेट पर अभी तक सभी विभागों का एकीकरण नहीं किया गया है। आंशिक रूप से ही यह संचालित हो पाया है। ऐसे में शिक्षक अपने स्तर से विभिन्न एप व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें छात्रों को पढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकेटीयू भी 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुलेगा
एकेटीयू भी बृहस्पतिवार से 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ खुल जाएगा। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन कक्षाएं शिक्षकों द्वारा घर से संचालित की जाएगी जबकि विश्वविद्यालय का प्रशासनिक कार्यालय खुलेगा। अधिकारी मौजूद रहेंगे और कर्मचारियों की 50 प्रतिशत तक की उपस्थिति रहेगी। रोस्टर के अनुसार कर्मचारी बुलाए जाएंगे।
भाषा विश्वविद्यालय भी आज से खुलेगा
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय बृहस्पतिवार से खुल जाएगा। कुलपति प्रो. अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि पाठ्यक्रम संबंधित कक्षाएं एवं शिक्षण कार्य ऑनलाइन संचालित किए जाएंगे। कुलसचिव अशोक कुमार अरविंद ने बताया कि विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारी और विभिन्न विषयों से संबंधित संकाय अध्यक्ष व विभागाध्यक्ष विश्वविद्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वाहन करेंगे, जबकि शिक्षक घर से ही ऑनलाइन पठन-पाठन का कार्य करेंगे। कर्मचारियों की 50 प्रतिशत तक की उपस्थिति रहेगी

बीबीएयू और शकुंतला मिश्रा में अभी रहेगा अवकाश
वहीं, बीबीएयू और डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय बृहस्पतिवार से न तो खुल रहे हैं और न ही इनमें ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो रही हैं। इन दोनों विश्वविद्यालय में अभी अवकाश रहेगा। बीबीएयू ने 25 मई और पुनर्वास विश्वविद्यालय ने 23 मई तक पहले ही अवकाश की घोषणा कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed