{"_id":"6065e849f7d7a96da928bd98","slug":"online-classes-will-be-conducted-in-universities-and-colleges-to-be-conducted-under-kovid-19-protocol","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि और महाविद्यालयों में चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं, 15 जून तक मिलेगी ऑनलाइन संबद्धता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि और महाविद्यालयों में चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं, 15 जून तक मिलेगी ऑनलाइन संबद्धता
Thu, 01 Apr 2021 09:24 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 01 Apr 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कक्षाओं के भौतिक संचालन का निर्णय जिलाधिकारी और कुलपति करेंगे। जिन विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कक्षाओं का भौतिक संचालन बंद होगा वहां ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जाएंगी।
उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग ने बताया कि जिन संस्थानों में परीक्षाएं और प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं वहां परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। जिन संस्थानों में कक्षाएं चल रहीं हैं वहां कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।
प्रदेश में विश्वविद्यालयों से ऑनलाइन संबद्धता 15 जून तक दी जाएगी। वहीं विश्वविद्यालयों में नए पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन आपत्ति 15 अप्रैल तक प्रस्तुत कर सकेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य विश्वविद्यालयों में पाठ्यक्रम पर ऑनलाइन आपत्ति और संबद्धता के लिए निर्धारित समय सारिणी में संशोधन किया है।
विज्ञापन
विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस. गर्ग के अनुसार विश्वविद्यालयों में नए पाठ्यक्रमों के लिए अनापत्ति प्रस्ताव ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 अप्रैल किया गया है। इसी प्रकार विश्वविद्यालय द्वारा संबद्धता ऑनलाइन प्रदान करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 जून किया गया है। उन्होंने बताया कि शासन में उसकी अपील 30 जून तक दाखिल की जाएगी और उसका निस्तारण 10 जुलाई तक किया जाएगा।