फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online class of eleventh class starts in cbse school

सीबीएसई से जुड़े स्कूलों में 11 वीं की कक्षाएं शुरू, यूपी बोर्ड के स्कूलों में दाखिला ही अटका

Sat, 05 Jun 2021 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
online class of eleventh class starts in cbse school
लखनऊ। सीबीएसई बोर्ड के निजी विद्यालयों में 11वीं की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है जबकि यूपी बोर्ड के विद्यालयों में स्पष्ट आदेश नहीं मिलने से दाखिला प्रक्रिया ही अटकी है। निजी विद्यालयों ने प्री बोर्ड परीक्षा के आधार पर कक्षा 10 के छात्रों को 11वीं में दाखिला देकर ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के विद्यालयों में 11वीं में दाखिले को लेकर बोर्ड की तरफ से कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए हैं। जबकि 10वीं के छात्रों को 11वीं में प्रोविजनल दाखिला देकर पढ़ाई करानी होती है। जून का महीना आ चुका है, लेकिन इन छात्रों का दाखिला नहीं हो पाया है। दरअसल, 10वीं की बोर्ड परीक्षा न होने के चलते स्कूल अपने स्तर से इस बार कोई निर्णय नहीं ले पाए हैं। न ही इनके संबंध में बोर्ड की तरफ से कोई दिशा निर्देश आया है। राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सभी छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी गई है, लेकिन 10वीं के उन छात्रों की पढ़ाई शुरू नहीं की गई है जो 11वीं में प्रमोट होने है। इस संबंध में कोई निर्देश नहीं था। जबकि पहले प्री बोर्ड परीक्षा के आधार पर इनको प्रोविजनल दाखिला देकर पढ़ाई शुरू कर दी जाती थी। अमीनाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य साहेब लाल मिश्रा ने बताया कि अभी तक पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई क्योंकि 10वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर पेच फंसा था। अब जब यह साफ हो गया है कि छात्र प्रमोट होंगे तो अब इन छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए ग्रुप बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

निजी विद्यालयों में शुरू हुई पढ़ाई
सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के निजी विद्यालयों में 11वीं की पढ़ाई शुरू हो गई है। इन विद्यालयों ने प्री बोर्ड कक्षा के आधार पर छात्रों को 11वीं में दाखिला देकर ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सर्वेश गोयल ने बताया कि 11वीं में छात्रों को विभिन्न विषयों के कॉबिंनेशन दिए गए हैं, जो विज्ञान की पढ़ाई के साथ अन्य दूसरे स्ट्रीम के विषय भी पढ़ना चाहता है तो उसे उसका भी अवसर दिया गया है। अपनी दिलचस्पी के आधार पर छात्र कोई भी कॉबिंनेशन का चुनाव कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed