फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online application in lucknow university

लखनऊ यूनिवर्सिटी में प्रवेश चाहते हैं तो आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी

Tue, 19 Apr 2016 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 19 Apr 2016 01:24 PM IST
सार

  • 30 मई से 03 जून तक होंगी प्रवेश परीक्षाएं  
  • 800 रुपये का फॉर्म जनरल और ओबीसी के लिए 
  • 400 रुपये में एससी व एसटी वर्ग को मिलेंगे फॉर्म

विज्ञापन
online application in lucknow university
एलयू में ऑनलाइन आवेदन - फोटो : demo pic

विस्तार

आगामी सत्र में प्रवेश के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल से शुरू होंगे। आवेदन फॉर्म सुबह 11 बजे से भरे जा सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई रखी गई है। 

विज्ञापन


जनरल व ओबीसी श्रेणी के आवेदन फॉर्म का मूल्य 800 रुपये जबकि एससी व एसटी के लिए 400 रुपये है। विवि में संचालित विभिन्न कोर्स, उनमें उपलब्ध सीटों, शुल्क सहित अर्हता व अन्य जानकारी एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर दिए ‘एडमिशन’ लिंक में जाकर देखी जा सकती है।
विज्ञापन


यहां विवि का सत्र 2016-17 का ब्रोशर भी अपलोड किया जा चुका है। मालूम हो कि 2006 के बाद विवि एक बार फिर से स्नातक पाठ्यक्रमों के दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर करने जा रहा है। प्रवेश परीक्षाएं 30 मई से तीन जून तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि के प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले विवि की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इस दौरान दी गई जानकारियों में बाद में किसी तरह का संशोधन नहीं किया जा सकता।

पंजीकरण कराते ही अभ्यर्थी को पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर लॉगइन आईडी के डिटेल्स मिलेंगे। दूसरे चरण में अभ्यर्थी को अपने पर्सनल डिटेल भरने होंगे जबकि तीसरे चरण में अपने एजुकेशनल क्वालिफिकेशन्स। जिन अभ्यर्थियों ने इस साल 12वीं की परीक्षा दी है वे अपना बोर्ड और रोल नंबर भरेंगे। 

गलत एंट्री दिखने पर किया जा सकता है संशोधन

online application in lucknow university
एलयू में आॅनलाइन आवेदन - फोटो : demo pic

ऐसे सभी अभ्यर्थी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट आने के बाद विवि की प्रवेश काउंसलिंग से पहले अपनी लॉगइन में जाकर 12वीं के अंक भरेंगे। चौथे चरण में अभ्यर्थी को जेपीईजी फॉर्मेट में अपने पासपोर्ट फोटो और स्कैन किए हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।

यह 50 केबी से अधिक नहीं होने चाहिए। यह सारी जानकारी भरने के बाद अभ्यर्थी के सामने अपने आवेदन फॉर्म को प्रिव्यू करने का विकल्प आएगा। प्रिव्यू के दौरान यदि उन्हें फॉर्म में किसी तरह की गलत एंट्री दिखती है तो वे संशोधन कर सकते हैं।

एक बार आवेदन शुल्क जमा होने के बाद फॉर्म में किसी तरह का संशोधन नहीं किया जा सकेगा। फॉर्म की सभी प्रविष्टियों से संतुष्ट होने पर अभ्यर्थी को सबमिट पर क्लिक करके शुल्क जमा करने की प्रक्रिया करनी होगी।

अभ्यर्थी क्रेडिट व डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान से शुल्क जमा कर सकते हैं। शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थी को प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवेदन फॉर्म और फीस रसीद का प्रिंट आउट निकालना होगा।

मोबाइल से मिलेगी लॉगइन आईडी

online application in lucknow university
आवेदन के समय चाहिए एक्टिव मोबाइल नंबर - फोटो : getty images

आवेदन के समय अभ्यर्थी को एक वैलिड ई-मेल आईडी और एक्टिव मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। यह मोबाइल नंबर अभ्यर्थी के पास आवेदन करते समय मौजूद होना चाहिए, जिससे उसे लॉगइन आईडी मिलेगी।

यही मोबाइल नंबर विवि में काउंसलिंग के दौरान इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी को एक ऑल्टरनेट मोबाइल नंबर भी देना होगा। आवेदन के समय अभ्यर्थी पास हाईस्कूल मार्कशीट, फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट) होना अनिवार्य है।

हेल्पलाइन नंबर:
0522-4150500 
8004933855
हेल्पलाइन नंबर पर सुबह नौ से शाम छह बजे तक बात की जा सकती है।

ई-मेल आईडी:admission2016@lkouniv.ac.in 
हेल्प डेस्क:
डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय, निकट एकेडमिक ब्लॉक, पुराना परिसर, लखनऊ विश्वविद्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed