{"_id":"646de5a49406858f760fba45","slug":"one-year-old-died-after-falling-in-a-safety-teen-in-semri-bazar-in-sultanpur-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: आटा चक्की के सेफ्टी टीन में फंसकर एक साल के मासूम की मौत, मां की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: आटा चक्की के सेफ्टी टीन में फंसकर एक साल के मासूम की मौत, मां की हालत गंभीर
Wed, 24 May 2023 03:53 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 May 2023 03:53 PM IST
सार
सुल्तानपुर के सेमरी बाजार में हुए हादसे में एक साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा मां की गोद में था। मां की भी हालत नाजुक है।
विज्ञापन
युवान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेमरी बाजार कस्बे के रामनाथपुर गांव में मंगलवार को एक मासूम की आटा चक्की के सेफ्टी टीन में फंसकर मौत हो गई। वहीं, मृत बच्चे की मां की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी चौकी अंतर्गत रामनाथपुर गांव निवासी विपिन (27) पुत्र भरतराम रोजी-रोटी के लिए गांव में आटा चक्की चलता है। मंगलवार को पत्नी नीलम (24) अपने एक साल के बेटे युवान को गोद में लेकर चक्की पर आई और वहां लगे सेफ्टी टीन को पार कर रही थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी विधान परिषद चुनाव: सपा प्रत्याशियों की अंतरात्मा की आवाज पर वोट करने की अपील, भाजपा से भी मांगा समर्थन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जेल में बंद महाठग संजय शेरपुरिया: कभी दिल्ली में सजता था दरबार, अब कोई हाल पूछने भी नहीं आता
इसी समय उसकी साड़ी सेफ्टी टीन के पट्टे में फंस गई। इसकी चपेट में आने से उसके एक साल के बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि नीलम गंभीर रूप से घायल हो गई। चीखपुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवान को मृत घोषित कर दिया।
नीलम की हालत नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा है। युवान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।