Gonda: सरयू में डूब रही भतीजी को बचाने कूदीं दो महिलाएं भी डूबीं, एक की मौत
चाची और भतीजी घर से नदी किनारे बकरी चराने गई थीं। गर्मी व उमस के कारण पानी में नहाने उतरी थीं। ग्रामीणों ने डूब रहीं महिलाओं को नदी से निकाला जिसमें एक महिला की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले के तरबगंज तहसील के सोनौली मोहम्मदपुर में लोनियनपुरवा गांव के पास सरयू नदी में एक महिला की डूबने से मौत हो गई। गांव की अपनी चाची के साथ किशोरी बकरी चराने के लिए नदी के किनारे गईं थीं। रविवार को गर्मी होने के कारण दोपहर बाद नदी में नहाने लगीं। उसी दौरान 10 वर्षीय शिवानी नदी में डूबने लगी, इससे देखकर उसकी दोनों चाची उसे बचाने के लिए नदी में कूद गईं। तीनों डूबने लगीं, यह देखकर आसपास मौजूद लोगों ने नदी से तीनों को निकाला। एक महिला की हालत गंभीर थी, उसकी मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
सोनौली मोहम्मदपुर में लोनियनपुरवा गांव के निवासिनी निर्मोही की पत्नी आरती (22) उसकी जेठानी ललिता (25) पत्नी इंद्रजीत के साथ भतीजी शिवानी (10) पुत्री राम प्रसाद भिखारीपुर सकरौर तटबंध के पास सरयू नदी के किनारे बकरी चराने गईं थीं। नदी में डूबने से बचकर निकलने के बाद शिवानी ने बताया कि उसकी दोनों चाची गर्मी से परेशान होकर सरयू नदी की तलहटी में नहाने लगीं। इसी बीच वह भी नदी में नहाने के लिए उतरी, इसी बीच पैर फिसलने से वह डूबने लगी।
इस पर उसे बचाने के लिए दोनों चाची उसकी तरफ आईं, वो भी नदी की गहराई में पहुंच गईं। किसी तरह शिवानी तो निकल आई लेकिन दोनों महिलाएं आरती व ललिता डूबने लगीं। यह देखकर वहां थोड़ी दूर पर मौजूद रमेश व उनकी पत्नी प्रमिला मौके पर पहुंचीं। रमेश ने ललिता को नदी से बाहर निकल लिया। लेकिन आरती ज्यादा गहराई में चली गई और डूब गई थी। इससे शोर करके गांव के अन्य लोगों को बुलाया।
काफी मशक्कत कर आरती को भी बाहर निकाल लिया। तब तक मौके पर एंबुलेंस भी गांव के लोगों ने मंगा लिया था। आरती की सांसें चल रहीं थीं, आनन-फानन में आरती को स्थानीय सीएचसी भेजा गया। सीएचसी अधीक्षक बेलसर डॉ. सतपाल सोनकर ने बताया कि आरती की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जिसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत से गांव में कोहराम मच गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.