फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One week special campaign against illegal taxi stand in lucknow orders Additional Chief Secretary Avnish Kumar Awasthi

लखनऊ : अवैध टैक्सी स्टैंड के खिलाफ चलेगा एक सप्ताह का विशेष अभियान, गुंडा एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

Sun, 24 Apr 2022 12:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Apr 2022 12:33 AM IST
सार

अपर मुख्य सचिव गृह ने कहा कि गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत करें अवैध टैक्सी संचालकों खिलाफ कार्रवाई। अवस्थी ने कहा है कई ज़िलों से शिकायतें मिल रही है कि अवैध स्टैंड से न केवल जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बढ़ रही है। 
 

विज्ञापन
One week special campaign against illegal taxi stand in lucknow orders Additional Chief Secretary Avnish Kumar Awasthi
अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : amar ujala

विस्तार

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने अवैध टैक्सी, ऑटो व बस स्टैंड के संचालन की रोकथाम के लिए एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने सभी जिलों के एसएसपी और पुलिस आयुक्त से कहा है की 30 अप्रैल तक इस अभियान के परिणाम की विस्तृत रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएं और संयुक्त रिपोर्ट के साथ एक प्रमाण पत्र भी दें कि किसी जिले में कोई भी अवैध टैक्सी, ऑटो या बस स्टैंड संचालित नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


अवस्थी ने कहा है कई ज़िलों से शिकायतें मिल रही है कि अवैध स्टैंड से न केवल जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर अवैध स्टैंड के संचालन की आड़ में कुछ माफिया धन उगाही कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी रोकथाम के लिए एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जाए जिसमें अवैध स्टैंडों का संचालन बंद कराया जाए। संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और ऐसे अवैध टैक्सी संचालकों के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed