Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One thousand helmets will be distributed to booth presidents and party officials.

Lucknow News: बूथ अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों को एक हजार हेलमेट बांटे जाएंगे

Thu, 22 Jan 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
One thousand helmets will be distributed to booth presidents and party officials.
डॉ. राजेश्वर सिंह।
लखनऊ। सरोजनीनगर क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के बच्चों की असमय मृत्यु से आहत होकर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस हफ्ते एक हजार हेलमेट वितरित करने की बात कही है।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने बताया कि भाजपा बूथ अध्यक्ष गुड़िया गौतम के बेटे की मौत बाइक कोहरे के कारण पेड़ से टकराने से हुई। ऐसे ही महिला मंडल प्रभारी प्रियंका सिंह का भतीजा सड़क हादसे का शिकार हो गया। शोक व्यक्त करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने घोषणा की कि सीएसआर के जरिये एक हजार हेलमेट इसी सप्ताह सरोजनीनगर के सभी बूथ अध्यक्षों व पार्टी पदाधिकारियों को वितरित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य है कि पार्टी कार्यकर्ता स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करें और अपने बच्चों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की भयावह स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। बताया कि देश में प्रतिवर्ष पांच लाख लोग सड़क हादसों में जान गंवाते हैं। इनमें 66% मृतकों की उम्र 18 से 34 वर्ष के बीच होती है। यूपी देश में सड़क दुर्घटनाओं में सर्वाधिक मौतों वाला राज्य है, वर्ष 2024 में यूपी में 46052 हादसों में 24,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है। इनमें लखनऊ में करीब 1630 सड़क हादसे दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed