{"_id":"5db17ba88ebc3e012e1f570b","slug":"one-teacher-is-monitoring-two-classes-during-exam-as-a-teacher-scarcity","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक शिक्षक दो-दो कक्षाओं में दिला रहे परीक्षा, बारी-बारी से कर रहे निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक शिक्षक दो-दो कक्षाओं में दिला रहे परीक्षा, बारी-बारी से कर रहे निगरानी
Thu, 24 Oct 2019 04:30 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 24 Oct 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देते बच्चे
- फोटो : amar ujala
परिषदीय विद्यालयों की बुधवार से शुरू हुईं अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में शिक्षकों की कमी से मुश्किलें आ रही हैं। हालत यह है कि कई स्कूलों में एक ही शिक्षक दो अलग-अलग दो कक्षाओं में परीक्षा दिला रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय अंबेडकरनगर में महज एक शिक्षिका तैनात हैं।
विज्ञापन
दो कक्षाओं में करीब 50 छात्र परीक्षा दे रहे थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय आलमबाग, प्राथमिक विद्यालय बल्दीखेड़ा में भी यही स्थिति देखने को मिली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय आलमबाग में बिजली व्यवस्था नहीं थी। यहां पर महज एक शिक्षिका तैनात है। प्राथमिक के कक्षा एक से पांच और उच्च प्राथमिक की कक्षा छह से आठ तक के छात्रों की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई।
विज्ञापन